{"_id":"5a9ce0df4f1c1bbe218b62a0","slug":"varun-dhawan-injured-during-the-fight-sequence-of-sui-dhaaga-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना के बाद एक और एक्टर शूटिंग के दौरान घायल, कर रहे थे ये खतरनाक स्टंट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के बाद एक और एक्टर शूटिंग के दौरान घायल, कर रहे थे ये खतरनाक स्टंट
Mon, 05 Mar 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Varun Dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शूटिंग के दौरान अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के चोट लगने की खबरें आती रहती है। कुछ दिन पहले 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत के चोट लगने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि एक सीन के दौरान वरुण धवन घायल हो गए हैं जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें डॉक्टर्स के पास ले जाया गया।
2 of 4
anushka sharma, varun dhawan
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने एक एक्शन सीक्वेंस को खुद करने की बात कही। डायरेक्टर के मना करने के बाद भी वरुण नहीं माने। उनका कहना था कि सीक्वेंस में काफी खतरा है ऐसे में इसे खुद न करें। हालांकि बार-बार वरुण ने इस सीक्वेंस को खुद करने की इच्छा जाहिर की थी।
3 of 4
Varun Dhawan
- फोटो : Yash Raj Films/Twitter
सूत्रों की मानें तो एक सीन के दौरान वरुण धवन को हवाईजहाज की सीढ़ियों से लुढ़कना था इसी बीच उन्हें चोट लग गई। यह शॉट तो अच्छी तरह से शूट हुआ लेकिन उनके सिर पर कुछ चोटें आई हैं हालांकि वरुण अब ठीक है। वरुण नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से शूटिंग प्रभावित हो इसलिए उन्होंने बिना अपनी परवाह किए शूटिंग को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा
आपको बता दें, यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही है जिसकी पूरी शूटिंग भारत में ही हुई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इसी साल 28 सितंबर को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अनुष्का का लुक काबिले तारीफ है। वह गरीब महिला के लुक में दिखाई दीं तो वहीं वरुण सिलाई करते हुए देखे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।