वरुण धवन ने बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इसके बाद वे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, जुड़वा 2, बदलापुर और दिलवाले सहित अन्य फिल्मों में नजर आए। बॉलीवुड करियर के अलावा उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2017 में वह मुंबई में एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे जिसका इंटीरियर उनकी मां करुणा धवन ने किया था। सोशल मीडिया पर वरुण अपने घर की तस्वीरें साझा करते रहते हैं तो चलिए दिखाते हैं उनके इस आलीशान घर की तस्वीरें।
वरुण धवन ने तीन साल पहले खरीदा था करोड़ों का ये आलीशान अपार्टमेंट, देखें Inside तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन मुंबई के जुहू में पले बढ़े हैं। उनके परिवार में उनके पिता डेविड धवन, मां करुणा धवन, भाई रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी देसाई धवन हैं। वरुण ने जो घर खरीदा है वह उनके माता-पिता के घर के पास ही है। घर खरीदने पर उन्होंने एक हाउस पार्टी दी थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।
वरुण धवन के मुंबई अपार्टमेंट में सारी सुविधाएं हैं। वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं ऐसे में उन्होंने एक छोटा सा जिम भी बना रखा है। लॉकडाउन के दौरान जब सबकुछ बंद था तो वरुण अपने जिम में ही ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते थे। उन्होंने यहां से कई वीडियोज भी साझा किए।
यह तस्वीर ड्रॉइंग रूम की है। पीछे देख सकते हैं जहां दीवारों पर कई सारी पेटिंग्स लगी हुई हैं जो घर को एथनिक लुक दे रही हैं।
वरुण धवन ने जब हाउस पार्टी रखी थी तो अनुपम खेर भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण के घर का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में डेविड धवन भी नजर आते हैं।