दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह पूरा शहर स्मॉग की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। विजिबिलिटि 100 मीटर से भी कम हो गई है। इस मौके पर वरुण धवन भी प्रदूषण के खिलाफ जंग लड़ने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
स्मॉग से परेशान हुए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर दिखाया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर मास्क पहने हुए तस्वीर अपलोड की। धवन इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर इस लिए खींची ताकि लोगों को यह पता चले कि स्मॉग कैसा होता है।
वरुण ने लोगों से 'गो ग्रीन' का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय शहर को स्वस्थ्य बनाने की जरूरत है। बता दें कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह की धुंध छाई वो दिवाली के अगले दिन से भी ज्यादा थी।
पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है' 200 करोड़ भी कमाएगी तो फ्लॉप ही कहलाएगी, वजह जान लीजिए
इन दिनों वरुण ही नहीं कई सेलिब्रिटी प्रदूषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की मुहिम में लगे हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वायु प्रदूषण के इस साल के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। अधिकांश विशेषज्ञों ने इस धुंध को स्मॉग बताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगर हवा का बहाव बहुत तेज नहीं हुआ तो दिल्ली को कम से कम तीन दिनों तक इस भीषण प्रदूषण की मार झेलनी पड़ सकती है। बड़ी मात्रा में धूल, ह्यूमिडिटी ज्यादा होने और हवा का बहाव बेहद कम होने के कारण एयर क्वॉलिटी खराब हुई है।
पढ़ें: 'कवच' के साथ एक बार फिर 'गदर' मचाने आ रहे हैं सनी देओल और अनिल शर्मा