फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के फैन हुए वरुण धवन, तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात

Tue, 02 Jul 2024 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 Jul 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Praised Prabhas Amitabh bachchan Kalki 2898 AD See Baby john actor latest X Post Here
वरुण धवन, कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 AD का डंका चारों तरफ बज रहा है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्खियों में हैं।  अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। 

Varun Dhawan Praised Prabhas Amitabh bachchan Kalki 2898 AD See Baby john actor latest X Post Here
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे 'मास्टरपीस' तक बता दिया है। आम लोगों के साथ कई फिल्मी सितारों ने कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है। अब इस सूची में वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण ने हाल ही में इस फिल्म को देखने के बाद अपना अनुभव साझा किया। 

Varun Dhawan Praised Prabhas Amitabh bachchan Kalki 2898 AD See Baby john actor latest X Post Here
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्स पर अभिनेता ने फिल्म की समीक्षा करते हुए इसकी जमकर प्रशंसा की। पोस्ट में अभिनेता ने लिखा, "कल्कि वह सब कुछ है, जिसका सपना हमने भारतीय सिनेमा के लिए देखा था। हर फ्रेम अद्भुत है। आप लोगों ने जो किया है वह किसी जादू और पागलपन से कम नहीं है।" इस पोस्ट में आगे अभिनेता ने शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए निर्माताओं और फिल्म की स्टार कास्ट को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Praised Prabhas Amitabh bachchan Kalki 2898 AD See Baby john actor latest X Post Here
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण के अलावा रजनीकांत, नागार्जुन और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों को भी यह फिल्म पसंद आई है। पुष्पा 2 में नजर आने जा रहे अल्लू ने हाल ही में फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया था। फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर, राम गोपाल वर्मा, एसएस राजामौली और ब्रह्मानंदम ने कैमियो किया है। 27 जून को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। 

विज्ञापन
Varun Dhawan Praised Prabhas Amitabh bachchan Kalki 2898 AD See Baby john actor latest X Post Here
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म घरेलू स्तर पर 350 करोड़ रुपये से एक कदम दूर है। पांचवें दिन फिल्म ने 34.6 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 343.6 करोड़ रुपये हो गया है।
Kamal Haasan: क्या 'मरुधनायगम' पर फिर से काम करेंगे कमल हासन? 1997 में शुरू हुई थी शूटिंग, 85 करोड़ था बजट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed