फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: पिता बनने के बाद काम पर वापस लौटे वरुण धवन, बेबी जॉन से सेट से साझा की अहम जानकारी

Sun, 16 Jun 2024 09:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Jun 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan resumes Baby John Shooting Actor Shared BTS Video From Film Set Deets Inside
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन हाल ही में पिता बने हैं। पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ कुछ समय बिताने के बाद अभिनेता अब फिर से काम पर लौट चुके हैं। वरुण जल्द ही फिल्म बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक्शन अवतार में दिखेंगे, जिसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है।


Ramcharan-Upasana: शादी की 12 साल पूरे होने उपासना ने लिखी दिल की बात, रामचरण ने भी कमेंट कर जताया प्यार 

Varun Dhawan resumes Baby John Shooting Actor Shared BTS Video From Film Set Deets Inside
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

बेटी के जन्म के बाद अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद वरुण ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने शूटिंग सेट से कुछ पर्दे के पीछे के वीडियो जारी किए हैं। इस वीडियो के जरिए वह लोगों को सेट का दौरा कराते नजर आ रहे हैं। 

Varun Dhawan resumes Baby John Shooting Actor Shared BTS Video From Film Set Deets Inside
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो साझा करते हुए वरुण ने जानकारी दी कि सेट पर उनका यह 83वां दिन है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के लिए चार यूनिट्स एक साथ काम कर रही हैं। एक अन्य वीडियो में उन्हें तकनीशियनों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। वरुण की इस फिल्म में दर्शकों को हिंदी फिल्मों के मसाले के साथ साउथ का तड़का भी देखने को मिलेगा। यह एक्शन एंटरटेनर अपनी मनोरंजक कहानी, दमदार अभिनय और दमदार एक्शन दृश्यों के साथ दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan resumes Baby John Shooting Actor Shared BTS Video From Film Set Deets Inside
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से कीर्ति सुरेश हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इस एक्शन एंटरटेनर में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। साथ ही, इसमें वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म में एस. थमन का संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। एटली के अलावा, मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे फिल्म के निर्माता हैं। 

विज्ञापन
Varun Dhawan resumes Baby John Shooting Actor Shared BTS Video From Film Set Deets Inside
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस प्रोजेक्ट को जियो स्टूडियोज, ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत करेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण सिटाडेल के भारतीय वर्जन में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु भी हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के फैंस को लगने जा रहा एक और झटका! ठंडे बस्ते में चली गई यह फिल्म!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed