फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: दूसरे दिन भी करिश्मा नहीं दिखा सकी चंदू चैंपियन, मुंजा की कमाई में आया सुधार

Sun, 16 Jun 2024 08:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Jun 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Update Saturday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम

जून के महीने में सिनेमाघरों में कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में चंदू चैंपियन ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म ने सुस्त रफ्तार के साथ अपनी शुरुआत की है। वहीं, मुंजा और मिस्टर एंड मिसेज माही भी टिकट खिड़की पर टिके रहने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।


Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के बनने में देरी जारी, अब बजट बढ़ने से निर्माता की जेब हो रही है ढीली!

Box Office Collection Report Update Saturday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन ने जमकर मेहनत की है। यह उनकी इस फिल्म में साफ नजर आता है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की। 

Box Office Collection Report Update Saturday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11 करोड़ 05  लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Update Saturday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म मुंजा टिकट खिड़की पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, इसे हिट होने के लिए अभी भी लंबी दूरी तय करनी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35 करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया। इस फिल्म ने नौवें दिन छह करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 43.88 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Update Saturday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही

मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। बड़े पर्दे पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने 16वें दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 34.15 करोड़ रुपये हो गई है।
Imtiaz Ali Birthday: अभिनेता बनने का सपना लेकर बॉलीवुड आए थे इम्तियाज अली, निर्देशन में चल पड़ा जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed