फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie No 1: वरुण धवन ने सारा अली खान के साथ की तस्वीर शेयर, पूछा-कौन ज्यादा सुंदर

Thu, 03 Mar 2022 06:13 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 03 Mar 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan shares picture of Movie Coolie No 1 with Sara Ali Khan and asked who is prettier
वरुण धवन और सारा अली खान - फोटो : Instagram

एक्टर वरुण धवन ने कम समय में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। वरुण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म कुली नंबर 1 से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वरुण लड़की बने नजर आ रहे हैं। तस्वीर के नीचे वरुण ने मजेदार कैप्शन दिया है। वरुण की इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। 


 
Varun Dhawan shares picture of Movie Coolie No 1 with Sara Ali Khan and asked who is prettier
वरुण धवन - फोटो : Instagram
वरुण ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने पिंक और वाइट कलर की यूनिफॉर्म, मोजा और शूज पहना है। वहीं सारा अली खान ने फ्लोरल शरारा पहन रखा है। तस्वीर शेयर करते हुए वरुण ने पूछा कि हम दोनों में से कौन सुंदर लग रहा है। वहीं उन्होंने आगे लिखा कि 'मुझे एक चिक की तरह कपड़े पहनने थे और सारा इसके लिए बहुत उत्साहित थी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



 
Varun Dhawan shares picture of Movie Coolie No 1 with Sara Ali Khan and asked who is prettier
वरुण धवन - फोटो : Instagram

वरुण की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्ट किया है। जिसमें सबसे पहले सारा अली खान ने लिखा कि 'यह करने में मजा आया था।' वहीं वरुण धवन की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवानी मुख्य भूमिका में हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan shares picture of Movie Coolie No 1 with Sara Ali Khan and asked who is prettier
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : social media

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को हुआ था। वरुण फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। धवन ने करण जौहर की 2012 की रोमांटिक कॉमेडी 'स्टूडेंट ऑफ दी इयर' के साथ अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेर नामांकन मिला था।

विज्ञापन
Varun Dhawan shares picture of Movie Coolie No 1 with Sara Ali Khan and asked who is prettier
डेविड धवन और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं वरुण
इसके बाद वरुण ने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में की हैं। वरुण की अब तक की बेहतरीन फिल्में स्टूडेंट ऑफ द इयर, मै तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले, जुड़वा 2, सूई धागा, कलंक और स्ट्रीट डांसर 3डी, आदि हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed