{"_id":"5dde7bbf8ebc3e54c851f6bd","slug":"varun-dhawan-stuck-in-the-car-during-perform-a-stunt-scene-for-coolie-no-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुली नं. 1' के सेट पर हुआ हादसा, चट्टान पर लटकती कार में बंद हुए वरुण धवन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कुली नं. 1' के सेट पर हुआ हादसा, चट्टान पर लटकती कार में बंद हुए वरुण धवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Coolie No 1
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नं. 1' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग के लिए स्टंट करने के दौरान वरुण धवन के साथ हादसा हो गया। ये घटना रविवार की है। फिल्म 'कुली नं. 1' की शूटिंग इन दिनों पुणे में चल रही है। इस फिल्म में कार से स्टंट करने के दौरान वरुण धवन के साथ हादसा हो गया। हालंकि इस हादसे में वरुण धवन को बिल्कुल भी चोट नहीं आईं।
2 of 4
Coolie No 1
- फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार वरुण धवन फिल्म 'कुली नं. 1' के लिए कार से स्टंट सीन फिल्मा रहे थे। वरुण को चट्टान से लटक रही एक कार में क्लोजअप शॉट देने थे, लेकिन स्टंट सीन शूट करने के बाद वह कार में ही बंद हो गए थे, क्योंकि उनकी कार के दरवाजे बुरी तरह जाम हो गए थे। कार में फंसने के बाद 'कुली नं. 1' के सेट पर अफरातफरी मच गई। वरुण धवन को कार से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन चट्टान के किनारे पर कार लटकी होने के कारण उन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था।
3 of 4
varun dhawan
- फोटो : amar ujala
हालांकि स्टंट को-ऑर्डिनेटर की मदद से वरुण को सही-सलामत कार से निकाल लिया गया। खबर के मुताबिक इस स्टंट को फिल्माने से पहले स्टंट को-ऑर्डिनेटर के सुपरविजन में कई बार सीन की रिहर्सल की गई थी। साथ ही फिल्म के निर्देशक डेविड धवन ने भी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा था, लेकिन दुर्भाग्य से चीजें गलत हो गईं। आपको बता दें कि वरुण धवन फिल्म 'कुली नं. 1' साल 1995 में आई गोविंद और करिश्मा कपूर की इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
coolie no 1
- फोटो : file photo
आने वाली फिल्म 'कुली नं. 1' में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है। अक्सर दोनों कलाकार सेट से अपने वीडियो साझा करते रहते हैं, और फिल्म से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं। फिल्म 'कुली नं. 1' 1 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।