{"_id":"678f1dc01940f22cf106002b","slug":"varun-dhawan-teases-fans-with-behind-the-scene-glimpse-from-border-2-shooting-on-social-media-post-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Border 2-Varun: बेबी जॉन फ्लॉप होने के बाद यूजर्स को बॉर्डर 2 से हैं उम्मीदें, वरुण ने बीटीएस वीडियो किया शेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Border 2-Varun: बेबी जॉन फ्लॉप होने के बाद यूजर्स को बॉर्डर 2 से हैं उम्मीदें, वरुण ने बीटीएस वीडियो किया शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:02 AM IST
सार
Border 2 BTS Video-Varun Dhawan: बेबी जॉन के बाद वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वरुण ने फिल्म के सेट से छठे दिन के शूट का दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद वरुण के प्रशंसक बेहद खुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी यह फिल्म बेबी जॉन से बेहतर होगी।
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन ने शेयर किया बॉर्डर 2 का बीटीएस वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉर्डर 2 में वरुण धवन के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। वरुण ने बॉर्डर 2 की शूटिंग के कुछ शानदार पल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है।
Trending Videos
2 of 5
वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडिओ
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन इन दिनों सनी देओल के साथ अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी एक झलक वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। वरुण ने लोकेशन की बिहाइंड द सीन झलक शेयर करके प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
2026 में रिलीज होगी बॉर्डर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग का पहला चरण उत्तर प्रदेश के झांसी में हो रहा है, जिसकी एक शानदार झलक वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रशंसकों को दिखाई। इस स्टोरी में एक वीडियो दिखाई दे रहा है, जो चलती कार से शूट किया गया है, जिसमें सामने घने कोहरे में खेत और आर्मी वेन नजर आ रही है। इस वीडियो पर वरुण ने लिखा, 'बॉर्डर 2 दिन 6'।
4 of 5
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
फिल्म बॉर्डर 2 में सबसे पहले सनी देओल के होने की बात समने आई थी उसके बाद बॉर्डर 2 के निर्माताओं ने इस टीम में वरुण धवन का स्वागत किया और उसके बाद फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के होने का एलान किया गया। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली बॉर्डर 2 को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण के अलावा फिल्म में सनी देओल, दिलजीत और अहान शेट्टी नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
इंस्टाग्राम पर निर्माताओं ने बॉर्डर 2 के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वरुण निर्माता भूषण कुमार और निधि दत्ता, सह-निर्माता शिव चानना और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।