{"_id":"5d3bf8ed8ebc3e6cc8026060","slug":"varun-dhawan-to-dipika-kakar-4-celebrities-faint-during-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हुए वरुण धवन, इन 4 सेलेब्स के साथ भी हो चुका है ऐसा हादसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हुए वरुण धवन, इन 4 सेलेब्स के साथ भी हो चुका है ऐसा हादसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 27 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Dipika, Varun and Rajeev
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन (Varun Dhawan) के फैंस के लिए बुरी खबर है। वरुण 'स्ट्रीट डांसर' (Street Dancer) फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वरुण बेहोश हो गए। वरुण कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे जिसके बाद भी लगातार शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान अचानक चक्कर आया और वो बेहोश हो गए। फिलहाल वरुण ठीक है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब कोई एक्टर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गया हो। इससे पहले भी कई सारे एक्टर्स शूट के दौरान बेहोश हो चुके हैं। जानिए वो कौन से एक्टर्स हैं जो शूटिंग के दौरान बेहोश हो गए।
2 of 4
kulfi kumar bajewala
- फोटो : file photo
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर कुमार गिल का किरदार निभाने वाले मोहित मलिक शूट के दौरान बेहोश हो चुके हैं। कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान मोहित मलिक की तबीयत इतनी खराब हो गई कि वो बेहोश हो गए। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में मोहित मलिक ने बताया था, 'जब आप किरदार में होते हैं और लगातार 8 घंटे शूटिंग करते हैं तो आप रेस्ट नहीं ले पाते हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। मेरा किरदार सिकंदर मेरे दिल के काफी करीब है। इसके अलावा शो की मौजूदा स्टोरी लाइन काफी इमोशनल है।'
3 of 4
Dipika Kakar
- फोटो : file photo
टीवी की 'सिमर' और 'बिग बॉस' विनर दीपिका कक्कड़ भी शूटिंग के दौरान बेहोश हो चुकी हैं। दीपिका इस वक्त कहां हम कहां तुम सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल के ऑन एयर होने से पहले दीपिका की शूटिंग के दौरान बेहोश होने की खबर आई थी। इस बात की जानकारी खुद प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके दी थी। इस सीरियल में दीपिका कक्कड़ के अपोजिट करण ग्रोवर लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rajeev Khandelwal
- फोटो : file photo
टीवी के पॉपुलर एक्टर राजीव खंडेलवाल भी सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो चुके हैं। राजीव ने साथ यह हादसा टॉक शो 'जज्बात' के दौरान हुआ था। शो पर कॉमेडियन भारती पहुंची थीं। तभी राजीव बेहोश हो गए। भारती घबरा गई थी और क्रू ने आकर उन्हें संभाला। फिलहाल यह शो ऑफ एयर हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।