शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों परिवार के साथ थाइलैंड में छुट्यिां मना रही हैं। इस बीच शिल्पा सोशल मीडिया पर परिवार के साथ मस्ती करते कई तस्वीरें और वीडियो लगातार फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में शिल्पा पानी के अंदर है। खास बात है कि शिल्पा को तैरना नहीं आता है। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाइलैंड में गहरे पानी में उतरीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं-तैरना नहीं आता, बहुत कोशिश की लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा शेट्टी ने निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा भी किया है। शिल्पा ने लिखा- 'आज का दिन शानदार रहा। मैं अपने बारे में कुछ बताना चाहती हूं। मैं तैर नहीं सकती, मैंने कई बार सीखने की कोशिश की पर नहीं हो पाया। आज मैंने जाना की मां की कोख में मौजूद बच्चे किस तरह फील करते हैं। मेरे चेहरे पर मुस्कान इस खुशी को बयां कर रही है।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा पानी में लेटी हुई हैं। शिल्पा के साथ पानी में एक और लड़की नजर आ रही है जो उन्हें थैरेपी दे रही है। इससे पहले शिल्पा क्रूज के वीडियो की वजह से चर्चा में रहीं। दरअसल, इस वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा ले रही होती हैं और पोज देती हैं तभी उनकी ड्रेस हवा में उड़ने लग जाती है। शिल्पा किसी तरह अपनी ड्रेस को तुरंत संभाल लेती हैं। वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा मर्लिन मुनरो मोमेंट है। इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखना, आपको पता चलेगा कि मैंने ऐसा क्यों कहा।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा ने हाल ही में 'सुपर डांसर चैप्टर 3' की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद ही वो परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने निकल गईं। छुट्टियां सेलिब्रेट करते हुए शिल्पा शेट्टी लगातार अपने वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को किस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडिया में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लंदन की सड़कों पर किस करते हुए नजर आए हैं।
पति के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाना कैप्शन में लिखा। इसके अलावा भी शिल्पा ने एक फोटो शेयर की थी। इसमें शिल्पा अपने पति और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आई थीं। इस फोटो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- 'गर्मियों की पार्टी, सिम कंवर और नीरज कंवर आप दोनों बेस्ट होस्ट हैं। हर साल सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर करना एक पंरपरा बन गई है।'