फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता अमजद खान की तरह नाम नहीं कमा पाए बेटे, पहली फिल्म फ्लॉप होते ही छोड़ दी इंडस्ट्री

Sat, 27 Jul 2019 03:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 27 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Sholay film Gabbar aka Amjad Khan death anniversary know 6 unknown facts
Amjad Kahn and Shadab Khan - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमाजगत के सबसे बड़े विलेन अमजद खान (Amjad Khan) आज भले ही हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज की दीवानगी और डायलॉग लोगों की जुंबा पर अब भी है। फिल्म शोले में अमजद खान के द्वारा बोला गया एक एक शब्द जैसे मानों मील का पत्थर बन गया हो। आज भी लोग अमजद खान के शोले फिल्म के डायलॉग को दोहराते हुए नजर आते हैं। खास तौर पर कितने आदमी थे वाला डायलॉग। अमजद खान ने अपने किरदारों से जितनी अमिट छाप छोड़ी है उतना उनके बेटे कमाल नहीं दिखा पाए। अमजद खान ने के दो बेटे हैं शादाब और सीमाब। इन दोनों ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत तो आजमाई लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। अमजद खान की डेथ एनिवर्सरी 27 जुलाई को है, जानिए 6 अनसुने किस्से।

Sholay film Gabbar aka Amjad Khan death anniversary know 6 unknown facts
raja ki aayegi baraat - फोटो : file photo

हर बेटे का सपना होता है कि वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चले और उनका नाम रौशन करे। ऐसा ही ख्वाब अमजद खान के दोनों बेटों शादाब और सीमाब का था। अमजद खान के बड़े बेटे शादाब ने 1997 में रानी मुखर्जी के साथ 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी और तभी शादाब ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया। 

Sholay film Gabbar aka Amjad Khan death anniversary know 6 unknown facts
Amitabh and Shadab - फोटो : file photo

शादाब ने एक्टिंग की राह छोड़कर लेखनी की ओर कदम बढ़ाया और अपने पापा अमजद खान की बायोग्राफी पर काम करना शुरू कर दिया था। साल 2015 में शादाब की लिखी किताब 'मर्डर इन बॉलीवुड' को अमिताभ बच्चन ने लांच किया था। दरअसल, अमजद खान और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त थे। फिल्म 'शोले' के अलावा इन दोनों ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम भी किया। इन दोनों का याराना उस वक्त इंडस्ट्री में काफी मशहूर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sholay film Gabbar aka Amjad Khan death anniversary know 6 unknown facts
sholay - फोटो : file photo

किताब लांच के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा था - 'शादाब तुम्हें इस तरह देखकर मुझे अपनी आंखों पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है। तुम मेरे सामने ही हुए हो। अमजद भाई और मैं अच्छे सह-कलाकार होने के साथ-साथ दोस्त भी थे। इसी रिश्ते की वजह से मैं यहां पर मौजूद हूं।' वहीं सीमाब की अमजद खान के छोटे बेटे हैं। दोनों ही बच्चों को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली, लेकिन उन्हें हमेशा ही अमजद खान के बेटों के रूप में ही जाना गया। हालांकि शादाब और सीमाब ने अपनी अलग ही पहचान बनाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Sholay film Gabbar aka Amjad Khan death anniversary know 6 unknown facts
Seemaab Khan - फोटो : twitter

आज जहां शादाब खान एक्टिंग छोड़ लेखक बन गए हैं, तो सीमाब खान की भी अपनी एक अलग पहचान है। सीमाब खान ने क्रिकेट की ओर रुख किया था। हालांकि ऐसा नहीं है कि सीमाब खान ने फिल्मी दुनिया में अपने कदम जमाने की कोशिश नहीं की। सीमाब ने 'हिम्मतवाला' और 'हाउसफुल 2' में साजिद खान को असिस्ट किया, लेकिन उनका मन नहीं लगा। सीमाब पर यह चीज हावी थी कि लोग अभी भी उन्हें उनके पिता के नाम से ही जानते हैं। वह अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए बेचैन थे। शायद इसीलिए सीमाब खान ने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed