बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए वो फैंस को कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी अपने फिल्मी करियर की बातों से रूबरू करवाते हैं। हालांकि बहुत से स्टार्स ऐसे हैं जिनकी पत्नियां सिर्फ कैमरे की नजरों से ही खुद को दूर नहीं रखती बल्कि सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन स्टार वाइव्स के बारे में जो सोशल मीडिया से रखती हैं खुद को दूर।
वरुण की पत्नी नताशा ही नहीं बल्कि इन सितारों की पत्नियां भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर, जीती हैं साधारण जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नताशा दलाल
वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। वो सिर्फ हिट एक्टर वरुण धवन की पत्नी ही नहीं बल्कि मशहूर फैशन डिजाइनर भी हैं। हालांकि नताशा खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं और कुछ खास मौकों पर ही वरुण के साथ नजर आती हैं। यहां तक कि वो सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखती हैं, ये ही वजह है कि उनकी बहुत कम तस्वीरें ही फैंस की नजरों के सामने आ पाती हैं।
सीमा सचदेव
बॉलीवुड एक्टर और हिट प्रोड्यूसर सोहेल खान तो लाइमलाइट में बने रहते हैं साथ ही उनका परिवार ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। हालांकि सोहेल की पत्नी सीमा सचदेव खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। सीमा ना कैमरे के सामने आना पसंद करती हैं ना ही सोशल मीडिया के जरिए वो दर्शकों से जुड़ती है। बता दे कि सोहेल खान ने सीमा से लंबे डेटिंग के बाद चोरी छिपे शादी की थी। वो बहुत कम ही मौकों पर मीडिया के सामने आती हैं।
परवीन साहनी
बॉलीवुड के हिट एक्टर इमरान हाशमी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। इमरान अपने फिल्मों के चलते तो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी परवीन साहनी फिल्मी चकाचौंध से दूर रहती हैं। परवीन अपनी जिंदगी बेहद सिंपल तरीके से जीना पसंद करती हैं। शादी से पहले वो एक प्री-स्कूल में टीचर के तौर पर काम करती थी। उनकी बहुत कम ही तस्वीरें मीडिया के सामने आती है।
सुतापा सिकदर
दिवंगत अभिनेता इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा से बहुत प्यार करते थे। इरफान ने तो देश विदेश हर जगह नाम कमाया, लेकिन उनकी पत्नी चकाचौंध से दूर बस अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। इरफान के चले जाने के बाद से सुतापा मीडिया के सामने आने लगीं। इससे पहले वो अपनी निजी जिंदगी में ही व्यस्त रहती थीं।