{"_id":"5cbfb821bdec223c9927743a","slug":"varun-dhawan-to-shahid-kapoor-bollywood-celebrities-profession-before-come-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण असिस्टेंट डायरेक्टर रहे और अनुष्का मॉडल, स्टार बनने से पहले 12 सितारे करते थे ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण असिस्टेंट डायरेक्टर रहे और अनुष्का मॉडल, स्टार बनने से पहले 12 सितारे करते थे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का जन्मदिन 24 अप्रैल को होता है। वरुण धवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। लेकिन ये बाद बहुत कम लोगों को पता होगी कि वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में साथ डेब्यू करने से पहले माई नेम इज खान में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताते हैं कि फिल्मों में आने से पहले आपके फेवरेट सितारे क्या करते थे।
2 of 13
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार कहा था कि हो सकता है आने वाले वक्त में वे फैशन डिजाइनर बन जाए। ऐसा मुमकिन भी है क्योंकि हीरोइन बनने से पहले सोनाक्षी कॉस्ट्यूम डिजाइनर ही थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है।
3 of 13
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : file photo
केमिस्ट्री से बीएससी करने वाले नवाजुद्दीन ने एक्टिंग करने से पहले वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी। कई बार उन्हें वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वे दिल्ली आए और नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : file photo
श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में काम करने से पहले श्रीलंका के टीवी शो की एंकर थीं। वे 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 13
रणवीर सिंह
- फोटो : file photo
रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की थी। 2007 में मुंबई आकर उन्होंने एडवर्टाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उन्होंने कुछ वक्त तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 2010 में उन्हें बैंड बाजा बारात ऑफर हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।