कोरोना वायरस को लेकर हर कोई सतर्कता बरतता नजर आ रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज भी फैल रही हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कोरोना को लेकर ज्योतिषी से जुड़ा एक ट्वीट किया जो गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर को रास नहीं आई।
Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने डिलीट किया ट्वीट, इस गीतकार ने बताया था शर्मनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि 'यह बताया जा रहा है 22 मार्च को पांच बजे अमावस्या के दिन, महीने का सबसे काला दिन, वायरस, बैक्टीरिया और बुरी ताकतें अपने सबसे ज्यादा प्रभाव में होंगी। ताली और शंख की कंपन से इस वायरस की ताकत कम या नष्ट हो जाएगी। चांद नए नक्षत्र 'रेवती' में प्रवेश करेगा। इससे रक्त प्रवाह भी बेहतर होगा।' सोशल मीडिया पर अमिताभ काफी ट्रोल लगे तो उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

वरुण ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को शर्मनाक बताया। उन्होंने लिखा, 'शर्मनाक, यह अंधविश्वास उस व्यक्ति की तरफ से है जिनकी लोगों तक पहुंच बहुत ज्यादा है। हमने यह सीखा है कि हम सेलिब्रिटीज की बेशर्मी को नजरअंदाज करें लेकिन यह काफी खतरनाक है। भारतीय जीवन इस समय दांव पर है और आपको ज्यादा जिम्मेदार होने की जरूरत है।'
Shameful superstitions propaganda coming from a person with such huge reach. And we have learned to let go of besharmi of many of our celebs but this is DANGEROUS too. Indian lives are at stake here and you need to be more responsible.
वरुण ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के शानदार गाने लिखे हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'उड़ता पंजाब', 'दम लगा के हईशा' और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। इसके साथ उन्होंने फिल्म 'मसान' और वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की कहानी भी लिखी है। वरुण ग्रोवर की पहचान स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर भी होती है।
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ घर की छत पर आए। उन्होंने कोरोना योद्धाओं को शुक्रिया कहा। अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी थे। सभी छत पर खड़े होकर ताली और घंटी बजाते दिखे।
इन 10 फिल्मों में दिखा कंगना की कलाकारी का असली करिश्मा, घर बैठे देखने के लिए ये है पूरी ओटीटी लिस्ट