बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही सनसनी फैल गई है। रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपॉर्टमेंट में कनिका कपूर ने एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए थे। अब पार्टी के अंदर की तस्वीर सामने आई है।
कनिका की पार्टी की तस्वीर आई सामने, वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत भी हुए थे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में कनिका बीच में नजर आ रही हैं। उनके दाईं ओर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। तस्वीर में उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह को भी देखा जा सकता है। कनिका को कोरोना की पुष्टि हो़ने के बाद वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।
किसी भारतीय सेलिब्रिटी को कोरोना होने का ये पहला मामला सामने आया है। बता दें कि दुष्यंत गुरुवार और शुक्रवार को संसद में मौजूद थे। ऐसे में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद सत्र को स्थगित करने की मांग की है।
कनिका 13-14 मार्च को कानपुर में अपने मामा के यहां थीं। ये तस्वीर उनके मामा के घर की है। तस्वीर में वो परिवार के सदस्यों के साथ हैं। सभी लोग घर के अंदर सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ स्थित उनके बिल्डिंग के आस-पास के लोग दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक पार्टी में मौजूद सभी लोगों की जांच की जाएगी।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
अभी तक कनिका के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए कनिका ने कहा, ‘मैं लंदन में रहती हूं और भारत में काम करती हूं। मेरे तीनों बच्चे लंदन में पढ़ते हैं। हर महीने मैं उनसे मिलने जाती हूं। लंदन में मैं फरवरी के आखिर से नौ मार्च तक थी। भारत मैं काम के सिलसिले में आई थी। इसी दौरान मैं अपने माता-पिता के पास लखनऊ आ गई। मैंने किसी भी तरह की पार्टी नहीं रखी। ये पार्टी का सही समय नहीं है।'
शाहरुख के साथ डेब्यू कर इस अभिनेत्री ने बटोरी थीं खूब सुर्खियां, आज फिल्में छोड़ कर रही हैं ये काम