इब्राहिम अली खान के डेब्यू की खबरें काफी वक्त से मीडिया की सुर्खियों में चल रही थीं। आज बुधवार को करण जौहर ने आधिकारिक एलान भी कर दिया। उन्होंने एक भावुक सा पोस्ट लिखकर इब्राहिम अली खान के इंडस्ट्री में आगाज की खबर फैंस के साथ साझा की। इसके बाद इब्राहिम की दीदी सारा से लेकर बुआ सबा तक, परिवार के रिएक्शन आ रहे हैं। फिल्मी सितारे भी बधाई दे रहे हैं। तो वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। चलिए जानते हैं...
Ibrahim Ali Khan: सितारों ने जताई इब्राहिम के डेब्यू पर खुशी, यूजर्स बोले- फाइनली ऋतिक के बाद कोई आ रहा है
Ibrahim Ali Khan Debut: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं। अब उनके बेटे इब्राहिम भी डेब्यू करने जा रहे हैं। आज करण जौहर ने आधिकारिक एलान कर दिया है, जिसके बाद सितारे इब्राहिम को बधाईयां दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिमा चौधरी से बिपाशा तक, सभी ने जताई खुशी
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इब्राहिम के डेब्यू की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस परिवार के साथ उनकी पीढ़ियों का रिश्ता है। वे 40 साल से परिवार को जानते हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान के साथ काम करने के बाद अब वे परिवार की नई प्रतिभा इब्राहिम के साथ काम करते हुए खुश हैं। इस पर महिमा चौधरी से लेकर बिपाशा बसु और वीर पहाड़िया, तमाम सितारों ने खुशी जताई है और बधाईयां दे रहे हैं।
दीदी सारा ने किया स्वागत, बुआ ने लुटाया प्यार
इब्राहिम के डेब्यू की खबर पर सारा अली खान ने भाई का स्वागत किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'फिल्मों की दुनिया में स्वागत है'। वहीं, इब्राहिम की बुआ सबा अली खान ने करण जौहर के पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। इनके अलावा अक्षय ओबेरॉय और फराह खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। फराह ने लिखा है, 'ये लड़का बहुत प्यारा है'। सिकंदर खेर ने भी इब्राहिम का स्वागत किया है।
क्या कह रहे नेटिजन्स?
फिल्मी सितारों के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इब्राहिम के डेब्यू पर खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली ऋतिक रोशन के बाद कोई आ रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'इब्राहिम को परदे पर देखने का इंतजार बेसब्री से है'। एक यूजर ने लिखा, 'इब्राहिम का चेहरा बिल्कुल सैफ जैसा है। सैफ हमेशा मेरे फेवरेट रहे हैं। उम्मीद है कि इब्राहिम इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि अपने टैलेंट के दम पर कुछ कर दिखाएंगे'।
करण जौहर हो गए ट्रोल
एक तरफ इब्राहिम अली खान को जहां बधाईयां मिल रही हैं, वहीं करण जौहर एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'लगता है तैमूर और जेह को भी आप ही लॉन्च करोगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नेपोटिज्म के चक्कर में धर्मा आधा तो बिक गया और अब बाकी भी चला जाएगा'। एक यूजर ने लिखा, 'हमें हैरानी नहीं हुई, आप हमेशा नेपोटिज्म का झंडा बुलंद किए रखते हो'।