फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ibrahim Ali Khan: सैफ के लाडले इब्राहिम को लॉन्च करेंगे करण जौहर, शर्टलेस फोटो के साथ लिखा इमोशनल नोट

Wed, 29 Jan 2025 12:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

Ibrahim Ali Khan Debut: करण जौहर एक और स्टारकिड को इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं। इस बार वे सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान पर दांव लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Karan Johar announces Ibrahim Ali Khan debut shares shirtless photos of Saif Ali Khan son know details
इब्राहिम अली खान-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

नेपोटिज्म के आरोपों से घिरे रहने वाले करण जौहर एक और स्टारकिड को इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं। इस बार वे सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान पर दांव लगा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसका एलान किया है।

Karan Johar announces Ibrahim Ali Khan debut shares shirtless photos of Saif Ali Khan son know details
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अमृता सिंह से मुलाकात का किस्सा किया साझा
करण जौहर आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इब्राहिम की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है और उनके डेब्यू की जानकारी दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करण ने लिखा, 'मैं अमृता (इब्राहिम की मां) से पहली बार तब मिला था जब मैं सिर्फ 12 साल का था। उस वक्त वो मेरे पिता के साथ फिल्म 'दुनिया' में काम कर रही थीं। मुझे याद है कि कैमरे पर उनकी एनर्जी और पकड़ दोनों ही बहुत मजबूत थे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

Karan Johar announces Ibrahim Ali Khan debut shares shirtless photos of Saif Ali Khan son know details
इब्राहिम अली खान-करण जौहर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कई पीढ़ियों से चली आ रही दोस्ती
करण ने आगे लिखा, 'इस पहली मुलाकात में जो सबसे यादगार रहा वो यह था कि हमने चाइनीज डिनर किया था और उसके बाद जेम्स बॉन्ड की एक फिल्म देखी थी। हम जिस पल मिले उसी पल उन्होंने मुझे अपना महसूस कराया और यही उनकी ताकत थी। यही आदत उनमें आज भी है और उनके बच्चों में भी आई।' अपनी इस पोस्ट में करण जौहर ने आगे लिखा, 'सैफ से मैं पहली बार अंजू महेंद्रू के ऑफिस में मिला था। वो बेहद यंग और खूबसूरत थे, बिल्कुल उसी तरह जैसे मैं पहली बार उनके बेटे इब्राहिम से मिला। कुछ इस तरह हमारी दोस्ती कई जनरेशन से चली आ रही है और अब खुशकिस्मती से हमारे बच्चों के बीच भी यह जारी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar announces Ibrahim Ali Khan debut shares shirtless photos of Saif Ali Khan son know details
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इब्राहिम के डेब्यू का किया एलान
करण आगे लिखते हैं, 'मैं इस परिवार को बीते 40 साल से जानता हूं। मैंने इनके साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। अमृता के साथ दुनिया और 2 स्टेट्स में, सैफ के साथ कल हो ना हो और कुर्बान में, सारा के सिंबा में.., मैं इस परिवार को उनके प्यार की वजह से जानता हूं। फिल्में इनके खून में हैं। और इसी के साथ मैं एक नए टैलेंट के लिए रास्ता बनाना चाहता हूं, जिसे मैं दुनिया के साथ शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। तो इंतजार कीजिए इब्राहिम अली खान पटौदी का जो जल्द ही स्क्रीन के जरिए आपके दिलों तक का रास्ता तय करेंगे'।

विज्ञापन
Karan Johar announces Ibrahim Ali Khan debut shares shirtless photos of Saif Ali Khan son know details
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

कई स्टारकिड्स को कर चुके हैं लॉन्च
सैफ अली खान इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स को लॉन्च कर चुके हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन से लेकर जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर तक कई नाम इस लिस्ट में हैं। अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को भी वे परदे पर उतारने जा रहे हैं। इब्राहिम 'सरजमीं' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं, जिस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed