सब्सक्राइब करें

'वीरे दी वेडिंग' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगी फिल्म

amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Oct 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Veere Di Wedding first poster released poster is giving us major wedding goals
करीना कपूर की कमबैक फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर ही कुछ ऐसा कि यकीनन हर किसी को पसंद आएगा। पोस्टर में फिल्‍म की चारों लीड एक्‍ट्रेस यानी करीना कपूर, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिसा नजर आ रही हैं। पोस्टर में सभी एक्ट्रेस डांस करती हुई दिख रही हैं।

 
Veere Di Wedding first poster released poster is giving us major wedding goals
veere di wedding
शेरवानी पहने सभी एक्ट्रेस इस पोस्टर में बेहद सुंदर लग रही हैं। पोस्टर को देखकर आपको इंडिया में होने वाली शादियों वाले डांस की फीलिंग जरूर आएगी। पोस्टर मे ंकरीना के मूव्स देख फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ सकती है। अनिल कपूर ने फिल्म का पोस्टर अपने ट्वविटर हैंडल पर शेयर किया है। फिल्म अगले साल 18 मई को रिलीज होगी।
 

 
Veere Di Wedding first poster released poster is giving us major wedding goals
करीना कपूर
बता दें, करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था। वह जल्द ही इस फिल्म से कमबैक करने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं और फिल्म को रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed