बॉलीवुड के एक्शन और स्टंटमैन वीरू देवगन के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार एक्शन और स्टंट सीन से काफी लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने बेटेअजय देवगन सहित अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। इस दौरान अजय देवगन के घर पर बॉलीवुड सितारों को तांता लगा रहा।
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार और उर्मिला के खिलाफ भद्दी पोस्ट सहित ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 22 मई को सुहाना ने अपना 19वां जन्मदिन सेलेब्रेट किया था। सुहाना अपने दोस्तों के काफी करीब हैं। वो अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। हाल में सुहाना लंदन में अपने एक दोस्त के जन्मदिन पर पहुंची थीं इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।
पढ़ें:- दोस्त की पार्टी में दिखा शाहरुख की बेटी सुहाना खान का बोल्ड अंदाज, सीक्रेट तस्वीरे हो गईं वायरल
साउथ सिनेमा के मशहूर राजनेता और सुपरस्टार एन.टी रामा राव का आज जन्मदिन है। एन.टी रामा राव जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते थे उतनी ही सुर्खियां उन्होंने राजनीति में कदम रखने के बाद बटोरी थीं। इसी साल उनकी बायोपिक भी सिनेमा घरों में रिलीज हुई जो काफी चर्चा का विषय रही।
पढ़ें:- राजनीति ही नहीं सिनेमा की भी बड़ी शख्सियत थे एन.टी रामा राव, ऐसे बने थे अभिनेता से नेता
सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सलमान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बीते दिनों वो कपिल शर्मा शो के सेट पर फिल्म को कटरीना कैफ के साथ प्रमोट करने पहुंचे थे। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया कि अगर कटरीना कैफ एक्ट्रेस न होतीं तो फिर क्या करतीं?
पढ़ें:- कटरीना कैफ के रोकने पर भी नहीं रुके सलमान खान, बोले- बच्चे पैदा करने में...
महाराष्ट्र के पुणे में 57 वर्षीय शख्स पर कांग्रेस नेता व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने सोशल मीडिया पर उर्मिला के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके खिलाफ पुणे में विश्राम बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें:- एक शख्स ने लिखी उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ भद्दी पोस्ट , पुलिस ने किया मामला दर्ज