फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कादर खान ने कब्र पर बैठ लिखे डायलॉग से वसूली थी सवा लाख फीस, अंतिम समय में एक कॉल को तरसे

Tue, 01 Jan 2019 01:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 01 Jan 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
veteran actor kader khan profile know about his life career and bollywood journey
kader khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, कॉमेडियन और राइटर कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे । कनाडा के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली । कादर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे । उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था। कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया कि वो दिन में ही कोमा में चले गए थे । कादर खान ने 45 साल तक बॉलीवुड में राज किया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई । जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में...
veteran actor kader khan profile know about his life career and bollywood journey
kader khan
कादर खान ने अपने करियर में 300 से  ज्यादा फिल्में की। साथ ही कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिखे। कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। कादर खान का बचपन बड़ी ही गरीबी में बीता। उनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होते थे। 
veteran actor kader khan profile know about his life career and bollywood journey
kader khan
भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कादर खान का परिवार भारत आकर बस गया था। कादर खान के दो भाई थे जिनका बचपन में ही निधन हो गया था। कादर खान के जन्म के समय उनकी मां मुंबई आ गई थीं। कादर एक इंजीनियरिंग छात्र थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
veteran actor kader khan profile know about his life career and bollywood journey
kader khan
कादर खान को अभिनय करना अच्छा लगता था । वो कॉलेज के समय में अभिनय में हिस्सा लिया करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने उनका अभिनय देखा और उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद दिलीप कुमार ने कादर खान से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए बोला। कादर खान की पहली फिल्म 'दाग' थी। इस फिल्म में कादर खान वकील के रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन
veteran actor kader khan profile know about his life career and bollywood journey
kader khan
कादर खान ने उस दौर की हिट फिल्म 'रोटी' के डायलॉग्स लिखे थे। इस फिल्म के लिए मनमोहन देसाई ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपए फीस दी थी। उस दौर में यह फीस बहुत बड़ी थी। कादर खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया। उनका शो 'हंसना मत' काफी लोकप्रिय हुआ था। कादर खान को एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed