दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता पिछले 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अभिनेता पर डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। उन्हें इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जब डॉक्टर्स से अभिनेता के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, तब उन्होंने कोई भी सूचना देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। हालांकि, अभी तक अभिनेता के परिवार वालों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Vikram Gokhale: ऐश्वर्या के पिता का रोल निभाने वाले विक्रम गोखले की हालत नाजुक, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 23 Nov 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन