Janhvi Kapoor: क्या करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने पर जान्हवी कपूर को हुआ नुकसान? बोलीं- मुझे निशाना बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ जुड़ाव की वजह से वह आसानी से ट्रोल हो जाती हैं? इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह बात इस वजह से भी होती है क्योंकि धर्मा एक ऐसा प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस है। मैंने महसूस किया है कि लोग जो कुछ भी कहते हैं, वो इसलिए है क्योंकि उन्हें धर्मा के बारे में जानने की जिज्ञासा है। दर्शकों में दिलचस्पी है, जो मजेदार है। हां, यह भी सच है कि साथ काम करने की वजह से मैं आसानी से नफरत की शिकार भी हुई हूं।
Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा
इसके आगे जान्हवी कपूर ने कहा कि मुझे करण जौहर की सलाह के बाद अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने का कोई अफसोस नहीं है। मुझे कभी भी एक पल के लिए भी कोई पछतावा नहीं हुआ। ऐसे इसलिए है क्योंकि धर्मा और करण जौहर ने मुझे जो भी दिया है वो भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।' बता दें कि जान्हवी कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं और इसी वजह से अभिनेत्री पर समय-समय पर आरोप लगता है कि स्टारकिड होने की वजह से उन्हें यह सब मिला है।
Anushka-Virat: 2.76 लाख के किराए के घर में रहने जा रहे हैं अनुष्का-विराट कोहली, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म 'मिली' सिनेमाघरोंं में रिलीज हुई, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। वहीं, अब जान्हवी के पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें फिल्म 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' हैं।