{"_id":"637ed7113c353a585e641d80","slug":"veteran-actor-vikram-gokhale-is-alive-his-daughter-said-father-is-still-critical-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Gokhale: विक्रम गोखले के निधन की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा- हालत अब भी नाजुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Gokhale: विक्रम गोखले के निधन की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा- हालत अब भी नाजुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम गोखले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। वह पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। कुछ देर पहले अभिनेता के निधन की अफवाह फैल रही थी, जिसका खंडन विक्रम गोखले की बेटी ने किया है। उनकी बेटी ने बताया कि अभिनेता की हालत काफी नाजुक है। उन्होंने सभी से अपने पिता की सलामती की दुआएं करने के लिए कहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस और सिनेमाजगत के लोगों ने राहत की सांस ली है।
2 of 4
विक्रम गोखले
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विक्रम गोखले पुणे के हास्पिटल में भर्ती हैं। विक्रम गोखले की बेटी ने मीडिया को बताया है कि विक्रम गोखले की हालत नाजुक है, वह अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं, और उनके लिए प्रार्थना करते रहें। दिग्गज अभिनेता की बेटी ने कहा कि वह अभी जिंदा हैं। इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में विक्रम गोखले की बेटी ने लोगों से अपील की है कि वो एक्टर की हेल्थ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम गोखले को तबीयत बिगड़ने की वजह से कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी हालत फिर बिगड़ गई और अभी उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस मायूस हो गए हैं और अभिनेता की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रम गोखले
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीती रात जैसे ही अफवाह उड़ी कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है, वैसे ही से सोशल मीडिया पर विक्रम गोखले ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उनको श्रद्धांजलि देने लगे और अभिनेता को याद करने लगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रितेश देशमुख, अजय देवगन और मधुर भंडारकर समेत कई सितारों ने उनको श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि विक्रम गोखले की बेटी के अनुसार अभी वह जीवित हैं लेकिन हालत काफी नाजुक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।