फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salim Khan: एक घटना ने तोड़ा रिश्तों का धागा... क्या थी वह वजह जिसने अमिताभ और सलीम के बीच घोल दी कड़वाहट

Thu, 24 Nov 2022 07:32 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
salim khan birthday amitabh bachchan rejected film mr india which led to end salim javed jodi know the story
सलीम खान - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा सलीम खान की पहचान सिर्फ सलमान खान के पिता के रूप में नहीं है बल्कि वह एक मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं। 24 नवंबर 1935 को जन्में सलीम खान आज अपना 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में कई कलाकारों को स्टार बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। जावेद अख्तर और सलीम खान को अपने समय की सबसे बेहतरीन लेखन जोड़ी माना जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट स्क्रिप्ट दी हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। उस दौरान कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि अमिताभ बच्चन की एक न की वजह से सलीम-जावेद की जोड़ी अलग हुई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि ये जोड़ी अलग हो गई।

salim khan birthday amitabh bachchan rejected film mr india which led to end salim javed jodi know the story
जावेद अख्तर, अमिताभ बच्चन और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम-जावेद ने अपनी कलम से कई आम कलाकारों को खास बनाया है। इन्हीं में से एक अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी लिया जाता है। इस जोड़ी ने 'जंजीर', 'दीवार' और शोले जैसी फिल्मों से दर्शकों के सामने अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की छवि बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 'शोले', 'त्रिशूल' और 'यादों की बारात' जैसी हिट फिल्मों की पटकथा लिखने के बाद सलीम खान और जावेद अख्तर 1981 में अलग हो गए थे। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी के लिए बहुत ही हैरान कर देने वाली बात थी।

salim khan birthday amitabh bachchan rejected film mr india which led to end salim javed jodi know the story
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी टूटने के बाद भले ही समय के साथ इनके अलग होने की चर्चाएं कम होती चली गईं लेकिन यह बात कभी न कभी सामने आती ही रहती है। साल 2015 में दीपताकीर्ति चौधरी द्वारा लिखी गई किताब ‘रिटन बाय सलीम जावेद : द स्टोरी ऑफ हिंदी सिनेमास ग्रेटेस्ट स्क्रीनराइटर’ में से एक कोट है, जिसमें सलीम खान ने जावेद और अपनी जोड़ी का जिक्र किया गया। इस किताब में यह कोट अनीता द्वारा लिए गए इंटरव्यू से उठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
salim khan birthday amitabh bachchan rejected film mr india which led to end salim javed jodi know the story
सलीम खान - फोटो : social media

किताब में उल्लेखित इस कोट में जिक्र किया गया था जब सलीम-जावेद ने मिस्टर इंडिया की पटकथा लिखी तो उन्हें इसके लिए सबसे अच्छी अमिताभ बच्चन की आवाज लगी। इस वजह से इस फिल्म के लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन को संपर्क किया था, लेकिन बिग बी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। दरअसल फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का कॉन्सेप्ट उस समय भारतीय सिनेमा में सबके लिए बिल्कुल नया और विश्वास न कर पाने वाला आइडिया था। इन सबके बावजूद सलीम-जावेद और शेखर कपूर रिस्क लेने के लिए तैयार थे। उधर अन्य की तरह अमिताभ बच्चन को भी फिल्म में अदृश्य होने का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि फैंस पर्दे पर उन्हें देखने आते हैं, वह सिर्फ उनकी आवाज सुनने थिएटर्स में नहीं आएंगे और बिग बी ने इस फिल्म के लिए न कह दिया।

विज्ञापन
salim khan birthday amitabh bachchan rejected film mr india which led to end salim javed jodi know the story
सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : social media

बताया जाता है कि सलीम खान को अमिताभ बच्चन का ये अंदाज पसंद नहीं आया और कथित तौर पर उन्होंने अमिताभ की अस्वीकृति को अपना अपमान समझा। इसके बाद सलीम और जावेद ने अमिताभ बच्चन के साथ काम न करने की कसम खाई। हालांकि इसी के बाद से सलीम जावेद ने भी साथ में काम नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed