सब्सक्राइब करें

Rekha: छिड़ी मोहब्बत की बात तो भावनाओं में बह गईं रेखा, प्यार को याद कर बोलीं- एक बार रिश्ता बन जाता है तो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Jul 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
veteran actress rekha talked about love said once the relationship is established it is forever
रेखा - फोटो : social media

रेखा हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अदाकारा पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हैं, लेकिन बॉलीवुड की पार्टीज और अन्य इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। कभी-कभार वह रियलिटी शोज में भी अपनी झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में रेखा ने इस बात का खुलासा किया है कि साल 2014 के बाद से उन्होंने आखिर किसी फिल्म को साइन क्यों नहीं किया। 

Trending Videos
veteran actress rekha talked about love said once the relationship is established it is forever
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा अपनी जिंदगी को लेकर क्लियर कट हैं। वह मानती हैं कि सबसे अहम यह है कि व्यक्ति की च्वाइस क्या है, उस हिसाब से ही उसे अपना करियर चुनना चाहिए। रेखा मल्टी टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। वह शानदार एक्टिंग के साथ-साथ डांस भी बेहतरीन कर लेती हैं। हाल ही में रेखा ने अपने करियर के बारे में बात की है और बताया है कि पिछले काफी साल से वह बड़े पर्दे से दूर क्यों हैं। 

इसे भी पढ़ें- Salaar-KGF 2: क्या एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं सालार-केजीएफ? फैंस ने दोनों फिल्मों में ढूंढ निकालीं समानताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
veteran actress rekha talked about love said once the relationship is established it is forever
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा ने कहा है कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं। उन्हें जो करना पसंद है उन्हें उसको चुनने का अधिकार है, साथ ही उन्हें मिलने वाले प्रोजेक्ट को न कहने की लग्जरी भी है। इसलिए वह खुद को लकी मानती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह जो चीज पसंद करती हैं उसे फिर से जीने के लिए उनकी पास बहुत सी यादें हैं। जब समय सही होगा, तो उन्हें सही प्रोजेक्ट भी मिल जाएगा। रेखा ने आगे कहा कि कम से कम उन्हें ये राइट है कि वे वह चुनती है जो उन्हें पसंद है।

veteran actress rekha talked about love said once the relationship is established it is forever
रेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान रेखा से पूछा गया कि क्या जब आप किसी से या किसी चीज से प्यार करते हैं तो क्या यह प्यार कभी खत्म होता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब एक बार रिश्ता बन जाता है तो वह हमेशा के लिए होता है। कभी-कभी हम अधिक चाह सकते हैं और कभी-कभी ये काफी ज्यादा होता है और यह बात रेखा की कला पर भी लागू होती है।

विज्ञापन
veteran actress rekha talked about love said once the relationship is established it is forever
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उनको 2014 में रिलीज हुई फिल्म सुपर नानी में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर यमला पगला दीवाना फिर से में, एक कैमियो किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed