{"_id":"631970408f77bb55f651e6b0","slug":"veteran-singer-asha-bhosle-birthday-she-is-20-percent-shareholder-in-his-restaurants-in-dubai-and-kuwait","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle: दुनियाभर में महका आशा भोसले के हाथ का बना खाना, हर रेस्तरां के मुनाफे में 20 फीसदी की हिस्सेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Asha Bhosle: दुनियाभर में महका आशा भोसले के हाथ का बना खाना, हर रेस्तरां के मुनाफे में 20 फीसदी की हिस्सेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:03 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली और सफल गायिकाओं में से एक के रूप में आशा भोसले को वर्णित किया गया है। आठ दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों और अलबमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में गोर के छोटे से गांव में हुआ था। आशा भोसले जितनी बेहरतीन गायिका है, उतनी ही बेहतरीन कुक भी है। उन्हें खाना बनाने का बहुत शौक है। अपने एक इंटरव्यू में आशा भोसले इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि अगर वह गायिका नहीं होती तो रसोइया बन जाती और घरों में खाना बनाकर पैसा कमातीं।
2 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन ये तो थी मजाक की बात, हिंदी सिनेमा ही नहीं दुनिया भर में आशा भोसले के बनाए खाने के बड़े दिग्गज दीवाने हैं। आशा भोसले के हाथ का बना कढ़ाई गोश्त और बिरयानी पूरे फिल्म जगत में मशहूर है और अब इसकी शोहरत दुनिया भर में फैल चुकी है। राज कपूर आशा भोसले के हाथ के बने पाया करी, फिश करी और दाल के दीवाने रहे हैं और ये पकवान अब कपूर खानदान का हिस्सा भी बन चुके हैं।
3 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
खाना पकाने के प्यार ने आशा भोसले को एक सफल रेस्तरां व्यवसायी के रूप में भी पहचान दिलाई है। सबसे पहले उन्होंने दुबई में आशा नाम से रेस्टोरेंट खोला। इसे खुले दो दशक बीत चुके हैं। आशा भोसले के रेस्टोरेंट में उत्तर पश्चिमी भारतीय व्यंजन परोसा जाता है। आशा भोसले का रेस्टोरेंट दुबई और कुवैत में आशा नाम से प्रसिद्ध है। इस रेस्टोरेंट का संचालन वाफी ग्रुप द्वारा किया जाता है जिसमें आशा भोसले की 20 प्रतिशत भागीदारी है। आशा भोसले ने इन रेस्तरां में खाना बनाने वालों को खुद छह महीने तक अच्छा खाना बनाने की ट्रेनिंग दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशा भोसले
आशा भोसले के रेस्तरां ब्रांड आशा की कई शाखाएं दुबई और कुवैत के अलावा बर्मिंघम, दोहा, बहरीन जैसे देशों में हैं। ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुक रसेल स्कॉट ने आशा ब्रांड के राइट्स खरीदे हैं। उनकी योजना आशा नाम से 5 वर्ष के दौरान 40 रेस्टोरेंट खोलने की है। आशा भोसले को बचपन से ही खाना बनाने का शौक रहा है। उन्होंने दस साल की उम्र से ही खाना बनाना शुरू कर दिया था। अपने पिता जी की पुण्यतिथि पर आशा को रात 11 बजे से लेकर अगली सुबह 11 बजे तक खाना बनाते देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
टॉम क्रूज, आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने बर्मिंघम में आशा भोसले के रेस्टोरेंट में चिकन टिक्का मसाला खाया था और अपने सोशल मीडिया पर वहां की फोटो शेयर की थी। सलमान खान भी आशा भोसले के रेस्टोरेंट में खाना खा चुके हैं। आशा भोसले के घर पर देव आनंद, राजेश खन्ना जैसे कई सितारे खाना खाने जाते थे और आशा भोसले अपने हाथ से बने खाना उन्हें खिलाती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।