शाहरुख खान की 'पठान' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जहां एक तरफ फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं, कई संगठन अब तक इस फिल्म पर सवाल भी उठा चुके हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले पठान को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिससे मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल, पठान को लेकर लगातार विरोध कर रही विश्व हिंदू परिषद की गुजरात इकाई ने फिल्म के खिलाफ अपना विरोध वापस ले लिया है।
Pathaan: रिलीज से पहले 'पठान' के मेकर्स के लिए आई राहत भरी खबर, अब विहिप नहीं करेगा फिल्म का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप गुजरात के सचिव अशोक रावल ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से 'अश्लील गाने' और 'अश्लील शब्द' को संशोधित कर दिया है। जिसकी वजह से अब इस फिल्म का विरोध नहीं किया जाएगा। बता दें कि फिल्म के गाने बेशरम रंग में ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनने के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया था। विहिप समेत कई संंगठनों ने इस गाने पर अपना विरोध दर्ज कराया था। साथ ही, इस फिल्म पर प्रतिबंध की भी मांग की थी।
Kangana Ranaut Back On Twitter: 'ट्विटर' पर कंगना रणौत की हुई वापसी, ट्वीट कर फैंस को दी खुशखबरी
सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म के कई सीन पर कैंची चलने के बाद विहिप ने बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। इस बारे में बात करते हुए रावल ने दावा किया कि विहिप के विरोध के बाद फिल्म के 40-45 सीन में संशोधन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मुद्दे का समाधान हो गया है जिसकी वजह से अब इस फिल्म के विरोध करने की जरूरत नहीं है। विहिप नेता ने कहा कि बजरंग दल और विहिप ने इस फिल्म के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। यह अच्छी खबर है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पूरे हिंदू समुदाय को बधाई देता हूं जिन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यह सफल संघर्ष किया।
Pathaan: 'पठान देखूं या हनीमून पर जाऊं?' फैन के सवाल का खास अंदाज में जवाब देकर किंग खान ने लूट ली महफिल
'पठान' की बात करें तो इस फिल्म से शाहरुख खान लगभग पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बाद शाहरुख एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' में भी नजर आएंगे।
Gandhi Godse-Ek Yudh BO Prediction: पठान के तूफान से निपट पाएगी 'गांधी-गोडसे', पहले दिन कितना होगा कलेक्शन?