{"_id":"61a1c5442f00f05ed01bc2f2","slug":"vicky-katrina-wedding-details-couples-opting-not-one-but-many-designers-for-every-function-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Katrina Wedding: मेहंदी-संगीत से शादी- रिसेप्शन तक, ये डिजाइनर्स तैयार कर रहे खास कपड़ें, जानें डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Katrina Wedding: मेहंदी-संगीत से शादी- रिसेप्शन तक, ये डिजाइनर्स तैयार कर रहे खास कपड़ें, जानें डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में शादियों का सीजन जोरों पर हैं और फैंस की निगाहें दो सेलेब्स की शादी पर टिकी हुई हैं। पिछले काफी समय से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दोनों सितारों ने इस खबर पर चुप्पी साध रखी है तो वहीं उनकी शादी को लेकर तरह तरह की अपडेट सामने आ रही है। विक्की और कटरीना पूरे तामझाम और धूमधड़ाके से शादी करने वाले हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी होगी जिसमें जमकर हंगामा होगा।
जोर शोर से चल रही विक्की और कटरीना की शादी की तैयारियां
हालांकि जहां पहले कहा जा रहा था कि कटरीना और विक्की सब्यसाची के कपड़े पहनने वाले हैं तो वहीं अब खबर है कि दोनों सितारे सिर्फ एक ही डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे। खबरों की मानें तो मेहंदी के फंक्शन के लिए कटरीना अबू जानी की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी। वहीं संगीत के फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा उनके कपड़े तैयार करेंगे। वेडिंग रिसेप्शन के लिए गुची से एक खास सामान आएगा।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
दूसरी तरफ दूल्हे राजा विक्की कौशल की बात करें तो वह कुणाल रंधावा और राघवेंद्र राठौर के डिजाइन किए हुए कपड़े मेहंदी और संगीत के फंक्शन में पहनेंगे। साथ ही बताया जा रहा है कि वह मैरिज रिसेप्शन में सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे।
3 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
मेहमानों की बात करें तो सलमान खान और शाहरुख खान को भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख इस शादी में शामिल होंगे लेकिन सलमान इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, वरुण धवन को भी शादी का न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो कटरीना की मेहंदी सेरेमनी के लिए जोधपुर के पाली जिले से सोजत मेहंदी भेजी जाएगी। सोजत मेहंदी दुनिया की सबसे खास मेहंदी मानी जाती है और अब इसे कटरीना को तोहफे में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका एक सैंपल कटरीना और विक्की को भी भेजा जा चुका है। सोजत को बिल्कुल ही उसके प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल नहीं होगा। सोजत को हाथों से तैयार किया जा रहा है और फिर कटरीना को दिया जाएगा। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में दोनों दो रीति रिवाजों वाली शाही शादी करेंगें। शादी को पूरी तरह से गुपचुप ही रखा गया है। माना जा रहा है कि कटरीना ने शादी की वजह से ब्रेक ले लिया है। जबकि विक्की के काम की व्यस्तताओं की वजह से शादी की पूरी तैयारी उनके भाई और मां देख रहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।