फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding: कटरीना कैफ के घर के बाहर स्पॉट हुए विक्की कौशल, यूं देर रात आने की वजह क्या?

Sat, 04 Dec 2021 10:22 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 04 Dec 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Vicky Kaushal was spotted outside Katrina Kaifs house what is the reason for coming late at night
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। इसी क्रम में हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल को एक बार फिर कटरीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोग उन्हें छाते से छिपाते भी नजर आए। हालांकि, पैपराजी की आवाज सुनकर विक्की ने पलटकर सभी का अभिवादन करते हुए हाथ जोड़कर धन्यवाद भी दिया। वहीं, वहां  मौजूद पैपराजी भी उनको बधाई देते सुनाई दिए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रैंड और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया भी उनके घर पहुंचीं थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि विक्की शेन और फाल्गुनी पीकॉक के डिलीवर किए गए वेडिंग आउटफिट ट्राय करने कटरीना के घर पहुंचे थे। कपल की शादी को लेकर सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस सिक्स सेंस होटल में शाही शादी के लिए शाही इंतजाम किए जा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Vicky Katrina Wedding: Vicky Kaushal was spotted outside Katrina Kaifs house what is the reason for coming late at night
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में मेहमानों की संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति कायम थी। हालांकि, शुक्रवार को इसे लेकर स्थितियां साफ हो गई। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सवाई माधोपुर के कलेक्टर राजेन्द्र किशन के अनुसार इवेंट कंपनी ने उन्हें 120 मेहमानों की लिस्ट सौंपी है। 

Vicky Katrina Wedding: Vicky Kaushal was spotted outside Katrina Kaifs house what is the reason for coming late at night
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में आने वाले मेहमानों की बात करें तो शशांक खेतान जो विक्की की अगली फिल्म गोविंदा मेरा नाम के डायरेक्टर हैं, वह पहले कंफर्म गेस्ट हैं। इसके अलावा करण जौहर, फराह खान, जोया अख्तर ,अर्पिता शर्मा ,अलवीरा अग्निहोत्री,कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायरेक्टर कबीर खान तथा उनकी पत्नी मिनी माथुर, रोहित शेट्टी ,वरुण धवन तथा उनकी पत्नी नताशा दलाल ,अली अब्बास आदि खास फिल्मी हस्तियां शादी में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Vicky Kaushal was spotted outside Katrina Kaifs house what is the reason for coming late at night
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी समारोह चार दिन तक चलेंगे। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह की शुरुआत 7 दिसंबर को महिला संगीत के साथ होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को मेहंदी समारोह और 9 दिसंबर को कटरीना कैफ और विक्की कौशल हिंदू रीति रिवाज से सात फेर लेंगे। इसके बाद यह कपल 10 दिसंबर को रिसेप्शन भी आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Vicky Kaushal was spotted outside Katrina Kaifs house what is the reason for coming late at night
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के लिए सुरक्षा की भी खास व्यवस्था की गई है। इसके लिए 5 दिसंबर को जयपुर से 100 बाउंसर पहुंचेंगे। वहीं, वीआईपी गेस्ट्स की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस तैनात रहेगी। कटरीना कैफ और विक्की कौशल 6 दिसंबर को अपने परिवार के साथ बरवाड़ा में बने होटल में पहुंचेंगे। इस शादी के लिए होटल में 4 से 11 दिसंबर के लिए बुकिंग की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed