बॉलीवुड में इन दिनों लगातार अवॉर्ड शो का आयोजन हो रहा है, जहां एक एक्टर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वो हैं इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक देने वाले एक्टर विक्की कौशल।
लोकमत अवॉर्ड 2019: विक्की कौशल और दीपिका पादुकोण को मिला सम्मान, देखें विनर्स की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग हर अवॉर्ड शो में विक्की कोई ना कोई अवॉर्ड पाने में कामयाब रहे। एक बार फिर उन्हें लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। विक्की को पाथ ब्रेकिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर (Path-breaking Performer Of The Year) से नवाजा गया।
View this post on Instagram
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो दीपिका पादुकोण के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा था। विवादित फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका को आइकॉनिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा था।
View this post on Instagram
अवॉर्ड समारोह के दौरान जब दीपिका से पूछा गया कि वो शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि 'वो शांत और इनोसेंट हैं। पिछले साढ़े चार साल में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। हां ये जरूर है कि अब भी काफी काम करना बाकी है।'
अवॉर्ड समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, सीएम की पत्नी अमृता फणनवीस, उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल, सुनील शिंदे, डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्टर रितेश देशमुख, जरीन खान समेत कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं।