पुलवामा हमले के बाद जहां एक तरफ पूरा देश गुस्से में हैं वहीं बॉलीवुड भी इस बात को लेकर काफी आक्रोश में है। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लताड़ लगाई है। राम गोपाल वर्मा ने कई ट्वीट्स किए और इसमें इमरान खान को टैग करते हुए उनसे कई सवाल भी पूछ डाले। रामगोपाल वर्मा ने कहा कि अगर बातचीत से समस्या का हल निकल जाता तो इमरान को 3 बार शादी नहीं करनी पड़ती।
रामगोपाल वर्मा ने पाक PM इमरान खान को लगाई लताड़, पूछा- बातचीत से हल निकलता तो 3 बार नहीं करते शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'प्यारे प्रधानमंत्री इमरान खान, क्या आप हम मूर्ख भारतीयों को इस बात की शिक्षा देंगे कि कोई व्यक्ति एक गाड़ी भरकर आरडीएक्स बम आपकी ओर आपको मारने के लिए लेकर आ रहा हो तो उससे कैसे बात की जाती है। अगर आप हमें इस बात की शिक्षा देते हैं, तो इसके बदले हम आपको गुरु दक्षिणा भी देंगे।
Dear Prime Minister @ImranKhanPTI
Can you please educate us dumb Indians on how to have dialogue with a man rushing at you to explode tons of RDX on you ..And ofcourse we all Indians will pay you, your tuition fee Teacher
Dear Prime Minister @ImranKhanPTI
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 20, 2019
I heard that jaish e Mohammed ,Lashkar e taiba ,Taliban and Alqaeda are ur balls which u keep hitting them out of boundaries of pakistan into Indian pavilions .Sir please tell if u think cricket balls are bombs sir. Educate us sir please sir 🙏
एक ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने लिखा, 'अमेरिका को पता है कि आपके देश में कौन(ओसामा बिल लादेन) रहता है लेकिन आपका देश ही नहीं जानता कि वहां कौन रहता है। क्या आपका देश वाकई में एक देश है। मेरे जैसा गूंगा भारतीय आपसे यह सवाल पूछ रहा है।'
Dear Prime Minister @ImranKhanPTI
if America came to know who lives in ur country(Osama) and ur own country doesn’t know who lives in ur own country, is ur country actually a country? ..Me just a dumb Indian asking sir...Please please educate Imran Sir🙏
गौरतलब है कि पुलवामा हमले की निंदा कई देशों ने की है। इस पर पाकिस्तान अपना बचाव कर रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने हमले की जवाबदेही लेने से भी मना कर दिया है। इस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिया है कि यह कायराना हरकत करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।