{"_id":"61b2e64bae95a479f34dacb2","slug":"vicky-kaushal-and-katrina-kaif-engagement-ring-is-very-beautiful-the-price-is-7-to-8-lakh-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina-Vicky Wedding: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को पहनाई हीरे-नीलम से जड़ी हुई इंगेजमेंट रिंग, लाखों में है कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina-Vicky Wedding: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को पहनाई हीरे-नीलम से जड़ी हुई इंगेजमेंट रिंग, लाखों में है कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को बॉलीवुड का सबसे सीक्रेट कपल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। फैंस दोनों के प्यार के बारे में लंबे समय से सुन रहे थे लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते से इनकार किया है और आज के समय में दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। जी हां, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। 9 दिसंबर यानी गुरुवार को दोनों ने रजवाड़ा स्टाइल में सात फेरे लिए। इस मौके की खास तस्वीरों को दोनों ने शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। सुर्ख लाल कलर के लहंगे में कटरीना काफी सुंदर लग रही थीं और विक्की कौशल भी पिंक कलर की शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। हालांकि, इन तस्वीरों में कटरीना ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रही है।
2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक-दूजे के होते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कटरीना कैफ ने अपने हाथ में ब्लू कलर की डायमंड प्लैटिनम इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है जिससे नजरें हटाना भी फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि कटरीना के मेहंदी वाले हाथों में ये रिंग काफी सुंदर लग रही है। कटरीना की ये रिंग चारों चरफ से डायमंड से सजी हुई है और बीच में टिफनी सॉलमेट भी लगा हुआ है।
3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ की ये रिंग काफी ज्यादा कीमती है। इसकी कीमत लाखों में है। बताया जा रहा है कि इस रिंग की कीमत 7 से 8 लाख रुपये के बीच में है। खास बात ये है कि विक्की कौशल की इंगेजमेंट रिंग भी प्लैटिनम की है। हालांकि, उनकी रिंग की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कपल द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में जयमाला से लेकर सात फेरों की खूबसूरत झलक दिखाई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ खुश और सुंदर लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने की खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सेलेब्स भी उन्हें ढेर सारी बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन, करीना कपूर, सोनू सूद, जान्हवी कपूर, नीना गुप्ता, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट समेत कई स्टार्स ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर दोनों बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।