फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल के बर्थडे और कपिल शर्मा के शादी पर खुलासे समेत ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Thu, 16 May 2019 08:00 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 16 May 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
vicky kaushal and sonal chauhan birthday and kapil sharma revelation on his marriage top news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल आज 16 मई को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में रातोंरात बड़ी पहचान मिली थी। बीते दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे विक्की कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

vicky kaushal and sonal chauhan birthday and kapil sharma revelation on his marriage top news
Sonal Chauhan

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी आज 16 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी थीं। सुपरहिट फिल्म जन्नत (2008) से उन्होंने अभियन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था। फिल्म के निर्माता महेश भट्ट थे जिन्होंने सोनल को बड़ा ब्रेक दिया था। महेश ने सोनल के अलावा कई कलाकारों को फिल्मों में मौका दिया है।  

vicky kaushal and sonal chauhan birthday and kapil sharma revelation on his marriage top news
माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की मोहिनी और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 15 मई को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐसे में इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी। बधाई देने वाले कलाकारों में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, कियारा आडवानी, मनीष पोल और भजन सम्राट अनूप जलोटा के नाम शामिल है। बता दें कि माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' थी जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal and sonal chauhan birthday and kapil sharma revelation on his marriage top news
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala

बीती रात शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। खबर यह है कि वह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए हैं। शाहरुख न्यू यॉर्क में एक खास अमरीकी शो में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। इस शो का नाम है डेविड लेटरमैन शो, जिसके होस्ट मशहूर टेलीविजन होस्ट डेविड लेटरमैन हैं। 

विज्ञापन
vicky kaushal and sonal chauhan birthday and kapil sharma revelation on his marriage top news
akshay kumar, kapil sharma - फोटो : social media

कपिल ने बीते वर्ष 2018 में बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। इस शादी में रिश्तेदारों के साथ-साथ फिल्म जगत से भी कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी। हाल ही में कपिल ने मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने शो में शादी में आए मेहमानों को लेकर बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। बता दें कि कपिल की शादी में तकरीबन पांच हजार गेस्ट आए थे। इस पर कॉमेडियन ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed