अजय देवगन ने अपने हालिया एलान से प्रशंसकों को गदगद कर दिया। उन्होंने एलान किया कि वह अगली फिल्म में बतौर निर्देशक कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वहीं, अक्षय कुमार इस फिल्म के मुख्य अभिनेता होंगे। घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ी हुई है और लोग अन्य स्टारकास्ट के नाम जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इसी बीच फिल्म से एक और स्टार के जुड़ने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।
Vicky Kaushal: अजय देवगन-अक्षय कुमार की फिल्म का हिस्सा बना ये स्टार, जॉनर से भी उठा पर्दा!
अक्षय कुमार, अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब इससे बॉलीवुड के एक और स्टार के जुड़ने की खबरें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय-अक्षय का सातवां सहयोग
'सुहाग' (1994), 'खाकी' (2004), 'इंसान' (2005), 'सिम्बा' (2018), 'सूर्यवंशी' (2021) और 'सिंघम अगेन' (2024) के बाद अजय देवगन और अक्षय कुमार ने सातवीं फिल्म के लिए सहयोग किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस फिल्म में कुछ अन्य ए लिस्टर स्टार को भी शामिल करने की योजना चल रही है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में दो हीरो होंगे जिसमें एक अक्षय कुमार और दूसरे विक्की कौशल हैं।
विक्की कौशल बने फिल्म का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल ने अपने काम से अजय देवगन का दिल जीता है। इसी को देखते हुए अजय ने सोचा कि अक्षय कुमार और विक्की कौशल की जोड़ी बनाना दिलचस्प होगा क्योंकि दोनों मुख्य भूमिकाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। वहीं, अंदरूनी सूत्र का कहना है कि अक्षय कुमार कहानी से रोमांचित थे क्योंकि इससे उन्हें एक्शन और कॉमेडी दोनों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
अगले साल शुरू होगी शूटिंग!
हालांकि, चीजें अभी शुरुआती चरण में हैं। अगले साल सितंबर या अक्तूबर तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी क्योंकि तब तक अक्षय कुमार का कैलेंडर काफी व्यस्त है। वहीं, विक्की कौशल वाकई में इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। अब तक न तो अजय और न ही फिल्म की टीम में से किसी ने इसकी पुष्टि की है।
Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट, वीडियो वायरल
अजय के एलान ने बढ़ाया उत्साह
एक हालिया मीडिया इवेंट में अजय देवगन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। जब अभिनेता से उनके अगले सहयोग के बारे में पूछा गया, तो अजय ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जिसकी हम बाद में घोषणा करने वाले थे लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन मंच है। हम पहले से ही एक साथ एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका मैं निर्देशन कर रहा हूं और अक्षय इसमें मुख्य कलाकार हैं।'
Aryan Khan: आर्यन खान की सीरीज की घोषणा के बाद सितारों ने दी बधाई, कंगना रणौत और करण जौहर ने बढ़ाया हौसला