बीते दिनों खबर आई थी कि विक्की कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन के ब्रेकअप की वजह कटरीना कैफ हैं । विक्की और कटरीना के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण हरलीन ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। हाल ही जी सिने अवॉर्ड 2019 में जब कटरीना, विक्की के सामने आईं तो वो इतना शरमा गए कि उन्होंने स्टेज पर अपना मुंह छुपा लिया।
कैटरीना कैफ को देखकर स्टेज पर विक्की कौशल ने कर दिया कुछ ऐसा, बाद में छिपाना पड़ा मुंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी सिने अवॉर्ड 2019 को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। कटरीना कैफ को जीरो के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान जब कटरीना स्टेज पर थीं तो विक्की और कार्तिक ने उनके साथ खूब मस्ती की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कटरीना कैफ को देखकर कहते हैं विक्की कहते है कि ये जोश तो बहुत भंयकर होने वाला है। तब विक्की कहते अपनी फिल्म उरी का डायलॉग मारते हुए कहते हैं, 'हाउज द जोश'। कटरीना इसके जवाब में कहती हैं, 'हाई सर'। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी स्टेज के नीचे से उनका साथ देते हैं। तब कार्तिक मस्ती भरे अंदाज में कटरीना और विक्की को देखकर कहते हैं, 'आय हाय सर'। ये सुनकर विक्की ब्लश करने लगते हैं और इतना शरमा जाते हैं कि अपना मुंह छुपा लेते हैं।
A post shared by ❦ (@katrinasfc) on
इस पहले विक्की ने मस्ती करते हुए एक अवॉर्ड शो कैटरीना से सभी के सामने पूछा था- 'मुझसे शादी करोगी'। ये सुन सलमान का रिएक्शन देखने लायक था। विक्की का प्रपोजल सुन सलमान ने बेहोश होने का ड्रामा किया था। विक्की का सवाल सुनकर कैटरीना कुछ देर तो चुप रही था। फिर उन्होंने कहा- 'हिम्मत नहीं है'। ये सुनकर सलमान चौंक कर उठे और वे इस बात से खुश नजर आए थे।
कटरीना कैफ पहले से ही विक्की कौशल का क्रश हैं। इस बात के बारे में सभी को 'कॉफी विद करन' से पता चल ही गया था। कटरीना से जब करण जौहर ने अपने चैट शो में पूछा था कि आप किस न्यू एज एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया था। इसके बाद जब विक्की 'कॉफी विद करण' पर पहुंचे तो उन्हें इस बारे में बताया गया। ये सुनकर उन्होंने सोफे पर बोहेश होने का ड्रामा किया था।