{"_id":"65ee8dd42a6b3fa5b808d05e","slug":"vicky-kaushal-chhava-actress-divya-dutta-recalls-the-days-of-rejection-once-sent-back-from-a-movie-set-2024-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने रिजेक्शन के दिनों को किया याद, सेट पर पहुंचने के बाद कर दिया गया था फिल्म से बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने रिजेक्शन के दिनों को किया याद, सेट पर पहुंचने के बाद कर दिया गया था फिल्म से बाहर
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। मगर, इंडस्ट्री में उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। हाल ही में दिव्या ने शुरुआती दिनों में रिजेक्शन झेलने और फिल्मों से निकाले जाने के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक निश्चित पक्षपात है, जो बाहरी लोगों में भी मौजूद है।
2 of 5
दिव्या दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या दत्ता ने एक बातचीत में कहा, 'इंडस्ट्री में धीरे-धीरे मुझे पता चला है कि आपको रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। आपको फिल्मों से भी बाहर निकाल दिया जाता है। हम अक्सर भाई-भतीजावाद को लेकर बाद करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक निश्चित पक्षपात है, जो कि बाहरी लोगों में भी मौजूद है। यह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि हर जगह है। आज भी मुझे बहुत बार लगता है कि मैं किसी चीज की हकदार थी और वो किसी और को क्यों मिली।'
अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने जब कोई फिल्म साइन नहीं की थी, तो मैं हर प्रोड्यूसर के ऑफिस में काम मांगने के लिए जाती थी। वह ऐसा समय था जब मल्टी-स्टारर फिल्में बनती थीं, इसलिए मौका तो मिलता ही था। मगर मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि मैं एक ग्लैमरस हीरोइन के फ्रेम में फिट हो पाऊंगी या नहीं। मैं एक सीधी सी लड़की और एक अच्छी अभिनेत्री थी, लेकिन यह सिर्फ मैं ही जानती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'एक बार मैंने करीब 22 फिल्में साइन की थीं। बाद में मुझे पता चला कि जिन 22 फिल्मों के बारे में मैंने अपनी मां को बताया था कि मैं शुरू कर रही हूं। उनमें से केवल 2 ही फ्लोर पर पहुंचीं और मैं उनमें हीरोइन नहीं थी। मुझे कई फिल्मों से हटा दिया गया था। उनमें से एक के लिए मैं सेट पर पहुंच गई थी। मगर मुझे यह कहते हुए वापस भेज दिया गया था कि मेरा वजन बहुत कम हो गया है। मुझे बहुत बुरा लगा था।'
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या ने कहा, 'मैंने अपनी मां से कहा था कि मैंने शाहरुख खान के साथ फिल्म की होती तो मैं भी सुपरस्टार होती। तब उन्होंने कहा था कि वह लोग एक दिन मेरे साथ काम करने के लिए आएंगे और वैसा ही हुआ।' वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिव्या दत्ता जल्द ही विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'छावा' में दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।