{"_id":"65ee88065e8df186a80affd2","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-new-update-kartik-aaryan-vidya-balan-to-shoot-dance-sequence-as-per-report-2024-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 पर आया नया अपडेट, फिल्म के लिए बड़ा डांस सीक्वेंस शूट करेंगे कार्तिक-विद्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 पर आया नया अपडेट, फिल्म के लिए बड़ा डांस सीक्वेंस शूट करेंगे कार्तिक-विद्या
'भूल भुलैया 3' की चर्चा बीते कई दिनों से लगातार चल रही है। इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में इस बार दर्शकों को विद्या बालन और कार्तिक आर्यन एक साथ देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि विद्या बालन फिल्म में मंजुलिका के रूप में वापस आ गई हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है।
हाल ही में मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। इस बात की जानकारी फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। उन्होंने एक फोटो साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और विद्या गणेश आचार्य के कोरियोग्राफ किए गए एक बड़े डांस सीक्वेंस में नजर आएंगे। इससे पहले 2007 की भूल भुलैया में विद्या ने 'मेरे ढोलना सुन' पर शानदार डांस किया था। वहीं, दूसरी किस्त में कार्तिक ने इसी गाने पर अपने डांस से दर्शकों को खूब लुभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे में इन दोनों कलाकारों को एक साथ परफॉर्म करते देखना प्रशंसकों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस गाने की शूटिंग सात दिनों तक चलेगी। बताया जा रहा है कि इसका ट्रैक तैयार कर लिया गया है और मेकर्स से इसे हरी झंडी भी मिल गई है।
विज्ञापन
5 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि शूटिंग से पहले फिल्म के कलाकार इस गाने की कुछ समय तक तैयारी करेंगे। रिपोर्ट के दावे के अनुसार फिलहाल, क्रू शूटिंग के लिए मुंबई में उचित स्थान की तलाश कर रहा है, जिसके बाद, टीम राजस्थान और पश्चिम बंगाल में शूटिंग करेगी। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 'एनिमल' की सफलता के बाद अभिनेत्री की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है।
Oscars 2024: दमदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए किलियन मर्फी, ऐसे की थी किरदार की तैयारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।