फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zee Cine Awards 2024: जी सिने अवार्ड्स में सितारों ने बिखेरा जलवा, सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे शाहरुख खान

Mon, 11 Mar 2024 09:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 11 Mar 2024 09:46 AM IST
सार

शाहरुख खान इस शाम के सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। सुपरस्टार ने जवान और पठान में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया।

विज्ञापन
Zee Cine Awards 2024: Shah Rukh Khan Win Best Actor Award Kartik Aaryan Bobby Deol and Other Celebs Spotted
शाहरुख खान जी सिने अवार्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

22वें जी सिने अवार्ड्स का रविवार को मुंबई में आयोजन हुआ। जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में तमाम सितारों ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। बीती शाम अवार्ड्स में एक से एक सितारों का जलवा देखने को मिला। लिस्ट में शाहरुख खान, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, सोनू निगम समेत तमाम सितारे शामिल हैं। वहीं, शाहरुख खान इस शाम के सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। सुपरस्टार ने जवान और पठान में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया।

Zee Cine Awards 2024: Shah Rukh Khan Win Best Actor Award Kartik Aaryan Bobby Deol and Other Celebs Spotted
जी सिने अवार्ड्स 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 शाहरुख खान के सफल साबित हुआ। बीते वर्ष किंग खान ने जवान, पठान और डंकी जैसी जबर्दस्त फिल्में दीं। 22वें जी सिने अवार्ड्स में शाहरुख खान ने 'जवान' और 'पठान' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया है। सुपरस्टार की फिल्म 'जवान' की झोले में बीती शाम कई अवार्ड्स गिरे। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और बेस्ट गाना शामिल हैं।  

Oscars 2024: अकादमी अवॉर्ड्स में छाई 'ओपनहाइमर', पूरे सात ऑस्कर पर किया कब्जा, फिर भी नहीं टूटा यह रिकॉर्ड?

Zee Cine Awards 2024: Shah Rukh Khan Win Best Actor Award Kartik Aaryan Bobby Deol and Other Celebs Spotted
जी सिने अवार्ड्स 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इवेंट में ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उनकी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड शिल्पा राव को उनके 'बेशरम रंग' गाने के लिए मिला। वहीं, 'जवान' के 'चलेया' ने बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड अपने नाम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee Cine Awards 2024: Shah Rukh Khan Win Best Actor Award Kartik Aaryan Bobby Deol and Other Celebs Spotted
जी सिने अवार्ड्स 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

जी सिने अवार्ड्स में बॉबी देओल भी शामिल हुए। अभिनेता ने इस मौके पर अपने गाने 'जमाल कुडू' पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी। 22वें जी सिने अवार्ड्स में सितारे एक से बढ़कर एक लुक में महफिल में चांद लगाते नजर आए। अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और अंकिता लोखंडे समेत सभी सितारों का जलवा देखने को मिला। 

Oscars 2024: ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्यों नजर नहीं आईं टेलर स्विफ्ट? गायिका को लेकर आई यह जानकारी

विज्ञापन
Zee Cine Awards 2024: Shah Rukh Khan Win Best Actor Award Kartik Aaryan Bobby Deol and Other Celebs Spotted
जी सिने अवार्ड्स 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
22वें जी सिने अवार्ड्स के विनर की पूरी लिस्ट-

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहरुख खान

सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स- जवान

सर्वश्रेष्ठ एक्शन- जवान

सर्वश्रेष्ठ स्टोरी - एटली (जवान)

सर्वश्रेष्ठ गाना- अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)

सर्वश्रेष्ठ डायलॉग- जवान

सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स - कुमार (चलिया- पठान)

सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)

सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (बेशरम रंग)

सर्वश्रेष्ठ कस्टूमए डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed