{"_id":"5f158e448ebc3e74a86cbedd","slug":"vicky-kaushal-entry-to-yash-raj-films-and-signed-new-comedy-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल का सबसे धमाकेदार एलान, YRF50 के तहत विकी कौशल की हुई यशराज फिल्म्स में एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल का सबसे धमाकेदार एलान, YRF50 के तहत विकी कौशल की हुई यशराज फिल्म्स में एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के चलते हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के कारण बहुत सी बड़ी चीजें प्रभावित हुई हैं, जिसमें यशराज फिल्म्स की 50वीं सालगिरह का होने वाला जश्न YRF50 भी शामिल है। हिंदी फिल्मों की जानी-मानी फिल्म निर्माता कंपनी की अपनी इस सालगिरह पर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अनुष्का शर्मा आदि के साथ कुछ बड़ी फिल्मों का एलान भी करने की योजना थी। लेकिन कुछ भी संभव नहीं हो सका। हालांकि, इसी योजना का हिस्सा रही एक फिल्म के लिए इस कंपनी ने हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता विकी कौशल को साइन किया है।
2 of 5
विकी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकी कौशल इस नई कॉमेडी फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि आदित्य चोपड़ा को विकी कौशल पर बहुत भरोसा है। उनके हिसाब से विकी इस समय इंडस्ट्री में मौजूद सबसे हुनरमंद कलाकारों में से एक हैं। इसलिए, उन्हें इस कॉमेडी फिल्म के लिए साइन किया गया है।
3 of 5
विकी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र बताते हैं कि विकी को जब लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म की पटकथा सुनाई गई तो उन्होंने तुरंत हां बोल दी थी। दरअसल उन्हें यह कहानी बहुत पसंद आई थी। वे दरअसल कुछ इसी तरह की कहानी की तलाश में थे। विकी ने यह फिल्म साइन कर दी है और जल्द ही इसकी तैयारी भी शुरू कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए कोई नाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र बताते हैं कि YRF50 के तहत पांच बड़ी फिल्मों का एलान यशराज फिल्म्स की तरफ से होना था जिसमें एक एक फिल्म शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की बताई जाती।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज के अलावा यशराज फिल्म्स अक्षय कुमार के साथ एक और फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा की एक फिल्म भी इस स्वर्ण जयंती समारोह में घोषित की जानी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।