सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शूटिंग के वक्त हादसे के शिकार हुए थे विक्की कौशल, पिता ने बताया कैसी है हालत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal father sham kaushal said his son health update
vicky kaushal, sham kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल ने कम ही समय में बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है। फिलहाल विक्की अपकमिंग हॉरर फिल्म कर रहे हैं। इस दौरान वो हादसे के शिकार हो गए और जबड़े में गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनके चेहरे पर 13 टांके लगे हैं। विक्की कौशल के साथ हुए इस हादसे के बाद फैंस को भी उनकी चिंता हो गई। अब इस बारे में विक्की के पिता का बयान आया है।

Trending Videos
vicky kaushal father sham kaushal said his son health update
sham kaushal - फोटो : social media

डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, विक्की कौशल के स्वास्थ्य के बारे में शाम कौशल ने बताया कि 'सभी लोग जिस तरह विक्की कौशल को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं उन सभी का शुक्रिया। विक्की घर लौट आया है। मैं अभी केरल में शूटिंग कर रहा हूं इसलिए उससे मुलाकात नहीं हो पाई। मैंने उससे बात की है और अभी वो ठीक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal father sham kaushal said his son health update
vicky kaushal - फोटो : social media

शाम कौशल ने आगे कहा कि 'इसमें कोई शक नहीं कि एक पैरेंट्स होने के नाते हम ज्यादा परेशान हो जाते हैं। अच्छी बात ये है कि सबकुछ ठीक है। कभी-कभी कुछ चीजें सही नहीं होतीं जिसकी वजह से इस तरह के हादसों का शिकार होते हैं।'

vicky kaushal father sham kaushal said his son health update
vicky kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद विक्की मुंबई पहुंचे और उन्होंने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मदद ली। विक्की अभी आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन
vicky kaushal father sham kaushal said his son health update
vicky kaushal - फोटो : social media

इस हॉरर फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म से डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह डेब्यू करेंगे। वहीं विक्की कौशल के अपोजिट लीड रोल में भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक तट पर बेकार पड़े पानी के जहाज की है। अनुमान है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed