बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘छावा’ 500 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब 600 करोड़ रुपये कमाने की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। 34वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे? अब तक कितना कुल कलेक्शन कर लिया है, जानिए?
Chhaava Day 34: एक महीने बाद भी फिल्म ‘छावा’ करोड़ों में कर रही कमाई, जानिए 34वें दिन का कलेक्शन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 34: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर आज 34वां दिन है। फिल्म महीने भर बाद भी अच्छा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। जानिए, 34वें दिन की कमाई।
34वें दिन का कलेक्शन
‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 34वें दिन लगभग 2.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 570.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुछ और हफ्ते यह फिल्म यूं ही करोड़ों में कलेक्शन करती रही तो 600 करोड़ रुपये का आकंडा भी छू सकती है।

द डिप्लोमैट से नहीं मिली टक्कर
‘छावा’ जब से थिएटर में लगी है, तब से उसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है। इस समय भी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ थिएटर में लगी हुई। लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम है। ऐसे में ‘छावा’ को ही ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। ‘द डिप्लोमैट’ और फिल्म ‘छावा’ के बीच कोई टक्कर ही नहीं है।
सलमान खान का धमाका अभी दूर है
फिल्म ‘छावा’ के सामने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जरूर मुकाबले में खड़ी हो सकती है। लेकिन इस फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ समय बाकी है। सलमान की यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या ‘छावा’ तब तक सिनेमाघरों में टिक पाती है या नहीं।
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। फिल्म ‘छावा’ मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है।
