फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घोड़े पर चढ़कर विक्की कौशल ने दिया पोज तो यूजर्स ने लगा दी क्लास, बोले- जानवरों के बारे में भी सोचा करो

Fri, 12 Mar 2021 12:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal got trolled after sharing photo standing on atop horse users said think about animals too
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। विक्की फिल्मों में तो दमखम दिखा ही रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में विक्की ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो घोड़े पर खड़े नजर आ रहे थे। अब उनकी इस तस्वीर पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Vicky Kaushal got trolled after sharing photo standing on atop horse users said think about animals too
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बता दें कि विक्की कौशल ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें वो घोड़े पर खड़े होकर हेलमेट और बूट में पोज देते नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था-,'मजनू भाई की पेटिंग से थोड़ा प्रेरित हो गया'। इसके साथ ही उन्होंने अनिल कपूर को टैग भी किया था।


 

Vicky Kaushal got trolled after sharing photo standing on atop horse users said think about animals too
vicky kaushal - फोटो : social media

दरअसल विक्की अनिल कपूर को टैग करके उनकी उस पेटिंग की बात कर रहे थे जो फिल्म 'वेलकम' में उनके किरदार मजनू ने बनाई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने डॉन मजनू भाई का किरदार निभाया था जिसे पेटिंग का भी शौक रहता है। ऐसे में वो एक पेटिंग बनाता है जिसमें घोड़े के ऊपर एक गधा खड़ा रहता है। अब खुद को उसी पेटिंग से तुलना करते हुए विक्की ने मजाकिया पोस्ट साझा किया था।



View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal got trolled after sharing photo standing on atop horse users said think about animals too
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

हालांकि सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स को विक्की कौशल का ये मजाक नहीं पसंद आया। दरअसल य़ूजर्स का कहना था कि विक्की कौशल ऐसे पोज देते हुए नहीं समझ पा रहे हैं कि वो एक जानवर को तकलीफ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हम कम से कम एक बार जानवर के बारे में नहीं सोच सकते' । वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या वो घोड़ा ठीक है? एक और यूजर ने लिखा,'मुझे पूरा यकीन है ये घोड़े के पीठ के लिए बुरा है, विक्की आप इससे बेहतर कर सकते हैं'। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal got trolled after sharing photo standing on atop horse users said think about animals too
vicky kaushal - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले विक्की ने हार्स राइडिंग का वीडियो भी साझा किया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं इस तस्वीर को भी कुछ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो कुछ इससे असहमत नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की फील्ड मार्शल सैम मॉनेकशॉ की बायोपिक और शूजित सरकार की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed