{"_id":"684992baae14e90d17075dfe","slug":"vicky-kaushal-has-not-been-offered-any-role-of-spy-in-yashraj-films-spy-universe-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया में विक्की कौशल की ‘नो एंट्री’, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fact Check: यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया में विक्की कौशल की ‘नो एंट्री’, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई
हाल ही में बॉलीवुड गलियारों में एक खबर तेजी से फैली कि विक्की कौशल को यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में एक बड़ा किरदार मिल गया है। इस बात में कितनी सच्चाई है? जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद से अब तक इसके मुख्य कलाकार विक्की कौशल की कोई नई फिल्म घोषित नहीं हुई है। उनके पास इसके पहले से बन रही अब भी इकलौती फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ ही है। इस बीच उनके करीबियों ने फिल्म जगत में ये बात फैलानी शुरू कर दी है कि विक्की को यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में एक बड़ा किरदार मिल गया है। लेकिन, ‘अमर उजाला’ की तहकीकात में सच्चाई कुछ और ही निकली है।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों जोरों पर है। बुधवार से फिल्म के मुख्य अभिनेताओं में से एक जूनियर एनटीआर ने अपनी डबिंग भी शुरू कर दी है। इस बीच मुंबई के एक अंग्रेजी अखबार में विक्की कौशल के यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में शामिल होने की जैसे ही ‘खबर’ छपी, पूरे हिंदी फिल्म जगत में इसे लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई।
3 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल की फीस एकाएक दोगुनी हो जाने की चर्चाएं भी हिंदी फिल्म जगत में बीते कुछ महीनों से चल रही हैं। इस बीच इस नई सुरसुरी ने सबके कान और खड़े कर दिए। इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने तहकीकात की तो पता चला कि ये बात अभी तक सच नहीं है। यशराज फिल्म्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान वगैरह तो जारी नहीं किया है लेकिन उनकी जासूसी दुनिया से जुड़े फिल्म जगत के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि ऐसा कोई डेवलपमेंट अभी तक यशराज फिल्म्स में नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तहकीकात के दौरान ये भी पता चला कि खुद विक्की कौशल ने इस बारे में अपनी तरफ से फीलर्स यशराज फिल्म्स को भेजे हैं। लेकिन, अभी कंपनी का पूरा ध्यान अगस्त में रिलीज हो रही अयान मुकर्जी निर्देशित ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी अभिनीत ‘वॉर 2’ पर ही है और इसके रिलीज होने के तुरंत बाद आलिया भट्ट और शर्वरी की इसी जासूसी दुनिया की अगली फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज करने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता जूनियर एनटीआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘पठान 2’ पर भी काम शुरू होने की चर्चाएं काफी दिनों से चलती रही हैं, लेकिन बताया जाता है कि शाहरुख खान के साथ अभी इस फिल्म की पटकथा पर बैठकें होनी बाकी हैं और ये फिल्म उनकी अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी होने के बाद ही शुरू हो सकेगी। इस बीच फिल्म ‘वॉर 2’ के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी पकड़ चुका है और जानकारी के मुताबिक जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म में अपने हिस्से की डबिंग शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।