{"_id":"5b3afa434f1c1b99298b458f","slug":"vicky-kaushal-has-not-watched-sanjay-dutt-biopic-sanju-due-to-film-uri-shooting-in-serbia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' रिलीज होते ही गायब हो गए विकी कौशल, अभी तक नहीं देखी फिल्म, स्क्रीनिंग से भी रहे नदारद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' रिलीज होते ही गायब हो गए विकी कौशल, अभी तक नहीं देखी फिल्म, स्क्रीनिंग से भी रहे नदारद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'संजू' ने रिलीज होने के तीन दिन के अंदर टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वीकेंड पर लगभग सारे शो हाउसफुल रहे। फिल्म की स्क्रीनिंग पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स उमड़े। मगर फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले विकी कौशल कहीं नजर नहीं आए।
2 of 5
sanju
फिल्म में तमाम एक्टर्स के अभिनय की तारीफ हो रही है। रणवीर ने जिस तरह संजय दत्त को पर्दे पर पेश किया वह अतुल्य है। मगर मनीषा कोइराला, परेश रावल जैसे सीनियर एक्टर्स के बीच सिर्फ 9 फिल्मों का अनुभव रखने वाले विकी कौशल अपने हिस्से से ज्यादा की लाइमलाइट लूटने में सफल रहे। जिस तरह उन्होंने कमलेश कन्हैयालाल कपासी का किरदार निभाया उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
3 of 5
संजू
इन सबके बीच सबसे हैरानी वाली बात यह है कि विकी कौशल ने खुद अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' से बातचीत में एक्टर ने कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। मैं सर्बिया में हूं और यहां बॉलीवुड फिल्में रिलीज नहीं होतीं। इसलिए, मैंने अभी तक फिल्म 'संजू' नहीं देखी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
df
गौरतलब है कि विकी कौशल इन दिनों सर्बिया में फिल्म 'उरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित है। फिल्म में यामी गौतम और टीवी शो 'देवों के देव महादेव' से अपनी पहचान बना चुके मोहित रैना भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Vicky Kaushal
विकी कौशल की हाल ही में रिलीज हुई वेब फिल्म 'लस्ट स्टोरीज', 'लव पर स्क्वेयर फुट' और फिल्म 'राजी' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सितंबर में उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज होगी। इसमें वह अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।