{"_id":"61834b0fcbe6c96c6b55b2bb","slug":"vicky-kaushal-proposed-to-katrina-in-a-very-sweet-and-romantic-way-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Proposal: मुझसे शादी करोगी? इस रोमांटिक अंदाज में विक्की कौशल ने किया कटरीना को प्रपोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Proposal: मुझसे शादी करोगी? इस रोमांटिक अंदाज में विक्की कौशल ने किया कटरीना को प्रपोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल और बार्बी गर्ल कटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान के एक रिसॉर्ट में दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस बीच यह खबर भी वायरल हो रही है कि विक्की कौशल ने अपनी सपनों की राजकुमारी कटरीना कैफ को बेहद ही क्यूट और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया है।
कटरीना को इस अंदाज में विक्की ने किया प्रपोज
विक्की और कटरीना ने अभी पूरी तरह से अपने रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं स्वीकार किया है लेकिन उनके करीबी दोस्तों की मानें तो दोनों एक दूसरे के लिए दीवाने हैं। वहीं फैंस भी जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कटरीना को विक्की कौशल ने कैसे कटरीना को अपने दिल की बात बताई।
2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल ने कटरीना को उनकी सबसे पसंदीदा चीज देकर प्रपोज किया है। दरअसल कटरीना के सभी फैंस जानते हैं कि उन्हें ब्राउनी और डार्क चॉकलेट का कितना शौक है। यहां तक कि कटरीना के सभी करीबी उनके जन्मदिन और खुशी के मौके पर उन्हें हर साल चॉकलेट और ऐसी ही स्वादिष्ट मिठाईयां भेजते हैं।
3 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
अब खबरों की मानें तो विक्की ने कटरीना की पसंदीदा बेकरी से मेड टू ऑर्डर चॉकलेट ब्राउनी पैक करवा कर उनके घर भेजवाया। इसके बाद विक्की ने कटरीना को अपने हाथ से ब्राउनी दी और जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें एक नोट लिखा था और साथ ही एक अंगूठी थी। नोट में सवाल था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? कटरीना ऐसा सरप्राइज पाकर हैरान रह गईं और उन्होंने फौरन हां कह दी।हालांकि यह रिपोर्ट्स हैं और इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
वहीं कटरीना की एक करीबी दोस्त ने यह बताया है कि विक्की बहुत ही रोमांटिक हैं और दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। लॉकडाउन के वक्त ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और उनका बान्ड काफी मजबूत हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरों के बीच एक और खबर सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि शादी के बाद विक्की और कटरीना अपने नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की पिछले काफी समय से जुहू में अपने लिए नया आशियाना देख रहे थे और उन्हें फाइनली एक अपार्टमेंट पसंद आया है और शादी के बाद दोनों वही शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। घर देखने के बाद उन्होंने डील फाइनल कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।