सब्सक्राइब करें

BACK TO WORK: शादी के 10 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटे विक्की कौशल, फैंस ने पूछा- भाई कटरीना भाभी कहां हैं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Dec 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal returns to work after lavish wedding, Users asked about his wife katrina kaif
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

शादी के 10 दिन बाद अभिनेता विक्की कौशल ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने काम पर जाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर सामने आते ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस तस्वीर में अभिनेता काले रंग की हुडी और काले रंग का चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'पहले चाय फिर शूटिंग।'

Trending Videos
Vicky Kaushal returns to work after lavish wedding, Users asked about his wife katrina kaif
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

यूजर्स ने पूछा, कैटरीना भाभी किधर हैं?

विक्की कौशल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। शनिवार की सुबह विक्की कौशल द्वारा अपनी तस्वीर साझा करने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट को "कटरीना कैफ कहां है?", "कटरीना भाभी किधर है?", "कृपया कटरीना कैफ के साथ एक फोटो पोस्ट करें।" जैसे कमेंट्स से भर दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal returns to work after lavish wedding, Users asked about his wife katrina kaif
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना गुलजार के साथ करेंगे काम

अगर हम विक्की कौशल की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार, अभिनेत्री फातिमा सनाशेख और सान्या मल्होत्रा के साथ तस्वीर साझा कर फिल्म सैम बहादुर में शामिल होने पर खुशी जाहिर की थी। 

Vicky Kaushal returns to work after lavish wedding, Users asked about his wife katrina kaif
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सैम मानेकशॉ पर आधारित फिल्म

बता दें कि फिल्म सैम बहादुर नायर देश शक्ति सेना प्रमुख और वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं। वही एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ और फातिमा सनाशेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Vicky Kaushal returns to work after lavish wedding, Users asked about his wife katrina kaif
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इन दो फिल्मों में भी आएंगे नजर

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सैम बहादुर के अलावा फिल्म 'शहीद उधम सिंह' में नजर आने वाले हैं। साथ ही विक्की आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed