कोरोना काल के पहले तक हर शुक्रवार को कम से कम एक फिल्म तो रिलीज होती थी। ऐसे में सिनेमा के लंबे इतिहास में कई फिल्में कब आईं और गईं, पता ही नहीं चला। लेकिन कुछ फिल्में ऐसे होती हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाती हैं।उनमें से एक फिल्म मसान भी है। यह फिल्म कई सामजिक विषयवस्तु को बयां करती है। फिल्म मसान को रिलीज हुआ पांच साल हो गए हैं। यह फिल्म 24 जुलाई साल 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म मे इन सभी सितारों को एक अलग पहचान भी दिलाई थी।
मसान को हुए पांच साल पूरे, विक्की कौशल सहित इन सितारों को फिल्म ने दिलाई थी अलग पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसान के पांच साल पूरे होने पर विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी ने भी फिल्म से जुड़ी यादों को साझा किया है। विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मसान फिल्म की सभी स्टारकास्ट की तस्वीरों को साझा किया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने मसान फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
श्वेता त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मसान फिल्म से जुड़े अपने लुक और स्टारकास्ट की तस्वीरों को साझा किया है। इनमें फिल्म की मेकिंग से लेकर प्रमोशन तक की सभी तस्वीरें नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए श्वेता त्रिपाठी ने लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'आज का दिन, पांच साल पहले। कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है कि पहला शुक्रवार, जब दुनिया उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखती है। और मैं इसे बेहतर के लिए नहीं कह सकती।'
This day. 5 years back. One of the most important things for an actor is that first Friday, when the world sees them on...
पोस्ट में श्वेता त्रिपाठी ने आगे कहा, 'टीम, कहानी, पात्र, जगह, संगीत.. यह सब कुछ इसमें था जो बहुत खास और हमारे दिल के करीब था। हम प्रीमियर के लिए बनारस में थे। वह शहर, जहां यह सब शुरू हुआ। खुद का हेयर स्टाइल और मेकअप करके, मुस्कुराते हुए और पेट में ढेर सारी उड़ती तितलियां लेकर पहुंच गए। अपनी फिल्म सबके साथ देखने के लिए। प्यार के लिए धन्यवाद।'
इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी ने मसान फिल्म से जुड़े अपने लुक की भी तस्वीरों को फेसबुक पर साझा किया और पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सेट से मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक। यह तब ली गई थी जब शालू कॉलेज पिकनिक के लिए जा रही होती थी और रास्ते में दीपक बाइक पर आता है। चूड़ियां, घड़ी, बिंदी और अंगूठी पहनकर देखो मैं हर बार पहनती थी जो शालू बनने के करीब लाती थी।' आपको बता दें कि फिल्म मसान को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में दो पुरस्कार भी हासिल किए थे।
One of my favourite photos from set, a continuity photo taken by the diligent @rishav_agrawals_pov It was taken during...
पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी' तक, दिल में देशभक्ति जगा देती हैं ये छह शानदार फिल्में