एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस समय शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रहे हैं। हनीमून के बाद अपने काम में व्यस्त होने के बावजूद अक्सर दोनों समय निकालकर घूमते हुए नजर आ जाते हैं। हाल ही में ये कपल छुट्टी मनाने के लिए किसी अज्ञात जगह पर गया है और वहां से अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। काम से ब्रेक के बाद की तस्वीरें हों या फिर रोमांटिक कपल फोटो, छुट्टी पर होने के बावजूद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपडेट करना नहीं छोड़ा है।
2 of 4
कटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : insta
शुक्रवार सुबह अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह शर्टलेस होकर एक मोटरबोट के किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में विक्की के सामने ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर हरियाली और झील/नदी दिखाई दे रही है। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- यहां वाई-फाई नहीं है, लेकिन फिर भी अच्छा कनेक्शन है।
3 of 4
कटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि जब वाई-फाई नहीं है तो फोटो कैसे पोस्ट की है। एक यूजर ने लिखा- फिर फोटो कौन से टावर से पोस्ट की हैं। दूसरे ने लिखा- वाई-फाई नहीं है? तो फोटो कैसे अपलोड की। इसके अलावा बहुत से फैंस विक्की की इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी गुरुवार को कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में ये कपल झील या फिर समुद्र में बोट पर वक्त बिताते नजर आ रहे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही लुका-छिपी 2 में दिखाई देने वाले हैं। कटरीना ने भी हाल ही में सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।