सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप पर बोले विक्की कौशल, कहा- मैं पूरे देश का चरसी बन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 07 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal speak over allegations of drugs in Karan Johar house Party
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
बीते दिनों करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी । इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे, जिसमें रणबीर कपूर, विकी कौशल, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और वरुण धवन शामिल थे । इस पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था । वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है। इसके बाद कई सेलेब्स पर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब एक फिर से विक्की कौशल ने उस पार्टी वाली रात का पूरा सच बताते हुए गुस्सा जाहिर किया है।
Trending Videos
Vicky Kaushal speak over allegations of drugs in Karan Johar house Party
vicky kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं इंडियन आर्मी के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal speak over allegations of drugs in Karan Johar house Party
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media

विक्की ने आगे कहा, 'मैं जब वापस मुंबई में अपने घर लौटा तो मैंने अपना ट्विटर चेक किया। एफआईआर, ओपन लेटर? मुझे लगा कि मेरे माता-पिता पर काफी असर होगा। वह न्यूज को फॉलो कर रहे थे। मैं अपने मम्मी-पापा के पास गया। मैंने देखा वह लोग मुस्कुरा रहे थे।'

Vicky Kaushal speak over allegations of drugs in Karan Johar house Party
Vicky Kaushal - फोटो : social media

विक्की कहते हैं, 'मुझे लगा कि सब ठीक हैं, क्योंकि मेरी मम्मी-पापा को सब पता है। लेकिन कई टीवी चैनल मेरे चेहरे पर निशान लगाकर कुछ भी बोल रहे थे। ये बातें मुझे बहुत प्रभावित कर रही थीं।'

विज्ञापन
Vicky Kaushal speak over allegations of drugs in Karan Johar house Party
karan johar - फोटो : social media

बता दें कि इस पार्टी को अकाली दल के नेता मनजिंदर सिरसा ने एफआईआर की मांग की थी । करण जौहर ने इन आरोपों के बारे में कहा था, 'विक्की कौशल तो उस समय डेंगू से उबर रहा था और वो गर्म पानी के साथ नींबू पी रहा था। वीडियो बनाने के 5 मिनट पहले मेरी मां वहां बैठी हुई थीं। यह इस तरह का परिवार है जहां खुशियां बांटी जाती हैं। जहां दोस्त एक साथ बैठकर अच्छा समय बिताते हैं। इस दौरान हम अच्छा संगीत सुन रहे थे, हम अच्छा खाना खा रहे थे और अच्छी एनर्जी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा कुछ नहीं था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed